मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी, PM बोले - कांग्रेस पहले से ही नंगी

pm-modi-flags-off-meerut-metro-namo-bharat-train-congress-already-naked

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी, PM बोले - कांग्रेस पहले से ही नंगी

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी pm बोले - कांग्रेस पहले से ही नंगी

PM Modi Meerut Metro Namo Bharat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। PM ने भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के जिन बाकी हिस्सों का भी उद्घाटन किया, इनमें राजधानी दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है।

यात्रियों को सौगात

इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब चलन में आ गए। यह देश का इकलौता रूट होगा जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। जिससे यात्रियों को तेज, और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अब यात्री मेरठ से दिल्ली महज 55 मिनट में पहुंच जाएंगे।

12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे बातचीत भी की। PM मोदी ने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया।

‘कांग्रेस पहले से ही नंगी’

इस दौरान PM ने AI समिट में प्रदर्शन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंचे। मैं कांग्रेस से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? 

https://youtube.com/shorts/qB5ebBt_lzA?si=ODyCcXEmZPgMzX75

PM Modi Meerut Metro Namo Bharat: UP का विकास

पीएम मोदी ने कहा- जो पढ़ाई, नौकरी के लिए रोजाना आते-जाते हैं, उनके लिए अब दिल्ली में किराए के घर में रहने की मजबूरी भी खत्म हो गई। आज BJP की डबल इंजन सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो इतना पैसा खर्च कर रही है, उससे आपका समय बचता, पैसा बचता है और यूथ को रोजगार भी मिलता है। पश्चिम UP में देखिए, कैसे नए एक्सप्रेस वे बन रहे। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा। ये जब बनते हैं तो रोजगार पैदा होते हैं। ये UP श्रम और सृजन की धरती है।

 

संबंधित सामग्री

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।