लखनऊ में लिव इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर की हत्या, 2 बेटियों के साथ 10 घंटे ...

lucknow-live-in-partner-murder-slit-throat-knife

लखनऊ में लिव इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर की हत्या, 2 बेटियों के साथ 10 घंटे तक लाश के पास बैठी रही

लखनऊ में लिव इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर की हत्या 2 बेटियों के साथ 10 घंटे तक लाश के पास बैठी रही

Lucknow live-in partner murder: लखनऊ में BBD थाना क्षेत्र के सालारगंज गांव में रविवार रात महिला ने लिव-इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला अपने 2 बच्चों के साथ लाश के पास बैठी रही। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया  है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

लिव इन पार्टनर की हत्या 

बता दे कि, देवरिया निवासी सूर्य प्रताप सिंह (33) और आरोपी रत्ना (46) बीते 2 साल से लिव इन में रह रहे थे। सूर्य प्रताप रत्ना के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में रत्ना ने दोनों बेटियों के साथ मिलकर सूर्य को कमरे में पटक दिया फिर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद 10 घंटे तक प्रेमी की लाश के साथ बैठी रही। फिर खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। [caption id="attachment_120990" align="alignnone" width="380"]आरोपी रत्ना आरोपी रत्ना[/caption]

Lucknow live-in partner murder: 2 साल से लिव इन में थे

सूर्य प्रताप सिंह एवररेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था। 46 वर्षीय रत्ना देवी के साथ सालारगंज गांव में किराए पर रहता था। सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह ने रत्ना और उसकी दोनों बेटियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- रत्ना ने दोनों बेटियों के साथ मिलकर मेरे बेटे को मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। [caption id="attachment_120992" align="alignnone" width="567"]सूर्य प्रताप सिंह सूर्य प्रताप सिंह[/caption]

शादी को लेकर विवाद

Lucknow live-in partner murder: पिता ने कहा - उनका बेटा रत्ना के झांसे में आ गया था। परिवार के विरोध के बावजूद भी दोनों करीब 2 साल से साथ रह रहे थे। बेटे की किसी दूसरी लड़की से शादी की बात चल रही थी। जिससे दोनों के बीच लड़ाई होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाएं हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।