KAUSHAMBI NEWS: कौशांबी मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के लिए ...

kaushambi-news

KAUSHAMBI NEWS: कौशांबी मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया संयुक्त अभ्यास

kaushambi news कौशांबी मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया संयुक्त अभ्यास

KAUSHAMBI NEWS:कौशांबी जिले के मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को सिविल डिफेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने एक संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध और आतंकी खतरे को ध्यान में रखते हुए किया गया। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है, जिसके तहत यह मॉकड्रिल की गई। [caption id="attachment_80164" align="alignnone" width="300"]KAUSHAMBI NEWS KAUSHAMBI NEWS[/caption]

KAUSHAMBI NEWS:आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी और जागरूकता बढ़ाना था। अभ्यास में बताया गया कि अगर दो देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, तो नागरिकों को कैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, कैसे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाए, और किस तरह राहत व बचाव कार्य किया जाए।

बम निरोधक दस्ते के सहयोग की भी योजना बनाई

KAUSHAMBI NEWS: प्रशिक्षण में यह भी शामिल रहा कि हवाई हमलों, आग लगने, ऊंची इमारत गिरने, और बम धमाके जैसी घटनाओं के समय किस प्रकार की तेज प्रतिक्रिया और समन्वय की जरूरत होती है। ब्लैक आउट की स्थिति में जरूरी सेवाएं जारी रखने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, और बम निरोधक दस्ते के सहयोग की भी योजना बनाई गई।

KAUSHAMBI NEWS:आपदा की स्थिति में उनका क्या दायित्व होगा

इस अभ्यास के माध्यम से आम नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि आपदा की स्थिति में उनका क्या दायित्व होगा, और वे कैसे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्रकार की मॉकड्रिल से न केवल प्रशासनिक एजेंसियों की तैयारियों की जांच होती है, बल्कि जनता की जागरूकता और सहभागिता भी सुनिश्चित होती है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।