कानपुर सेक्स रैकेट: सरगना के साथ पुलिस की पार्टी, 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

kanpur-sex-racket-police-party-constables-suspended

कानपुर सेक्स रैकेट: सरगना के साथ पुलिस की पार्टी, 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

कानपुर सेक्स रैकेट सरगना के साथ पुलिस की पार्टी 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Kanpur sex racket: कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना रोहित से यारी निभाना 2 सिपाहियों को भारी पड़ गया। दोनों का रोहित के साथ पार्टी करते और केक काटते वीडियो सामने आया था। मंगलवार को DCP साउथ ने दोनों सिपाहियों दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। 

कानपुर सेक्स रैकेट

Video हुए वायरल

वहीं, सरगना रोहित का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने साथी साहिल के साथ एक युवक को यातनाएं देते नजर आया। वीडियो में वह एक लड़के को डंडों-जूतों से पीट रहा है, फिर उस पर पेशाब कर देता है। तो एक दूसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी का नाम लेकर धौंस जमाता दिखाई देता है। 

सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़

दरअसल, 3 अप्रैल को पुलिस ने कानपुर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया था। रैकेट के सरगना रोहित को अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, रैकेट 20 होटल्स में युवतियों को भेजते थे। वहीं साहिल को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- वीडियो पुराना है। तब दोनों कॉन्स्टेबल बर्रा थाने में तैनात थे। दोनों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई।

[caption id="attachment_145797" align="alignnone" width="1315"]रोहित और साहिल ने एक किशोर के साथ मारपीट की। रोहित और साहिल ने एक किशोर के साथ मारपीट की, फिर उसपर पेशाब कर दिया।[/caption]

Kanpur sex racket: नौकरी का झांसा 

3 अप्रैल को पश्चमी बंगाल की एक युवती पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आफिस पहुंची। युवती ने बताया- ‘कोलकाता के दादा’ नाम वाले एक शख्स और रोहित वर्मा ने उसे नौकरी का झांसा देकर कानपुर ले आए।  कानपुर लाकर रोहित ने उसे बंधक बना लिया और जबरिया देह के धंधे में धकेल दिया। वह उसे कस्टमर्स के पास निगरानी में भेजता था। अकेले बाहर तक नहीं निकलने दिया जाता। पीड़िता के मुताबिक, वह किसी तरह 3 अप्रैल को उनके चंगुल से निकलकर भागी। 

नहीं मिली लड़की

युवती की आपबीती सुनने के बाद पुलिस आयुक्त ने ADCP क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके, ADCP लाइन शिवा सिंह और ट्रेनी IPS सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर दी। पुलिस ने छापेमारी कर इंदिरानगर क्षेत्र से आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया। वहीं, ‘कोलकाता के दादा’ की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बंगाल रवाना हुई। पुलिस ने होटल्स के बुकिंग रजिस्टर और डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए हैं। लेकिन, पुलिस को छापेमारी में कोई लड़की नहीं मिली। ADCP लाइन शिवा सिंह ने बताया- अन्य पीड़िताओं और संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

देश-विदेश

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।