Kanpur building fire: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

kanpur-four-storey-building-fire-rescue-operation

Kanpur building fire: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

kanpur building fire चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग 3 की मौत रेस्क्यू जारी

कारखाने में लगी आग ने ली भयावह रूप, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

Kanpur building fire: बड़ी खबर यूपी के कानपुर से है जहां  प्रेम नगर, चमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के पहले और दूसरे माले पर जूते-चप्पलों का कारखाना चलता था, जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर कासिम नामक व्यक्ति का परिवार रहता था।

तेज धमाकों के साथ फैली आग, सिलेंडर फटने की आशंका

लोगों के बताने के अनुसार, आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी और देखते ही देखते मात्र 20 मिनट में ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। इसी दौरान तीन तेज धमाके हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग को आशंका है कि धमाके गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुए हैं।

दमकलकर्मियों की रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी 20 गाड़ियां

बतादें की करीब 70 से ज्यादा दमकलकर्मी पिछले चार घंटों से आग बुझाने के प्रयास में लगे हैं। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। दमकल विभाग के अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है, क्योंकि इसमें रासायनिक सामग्री भी शामिल है।

तीसरी मंजिल से 5 लोगों को किया गया रेस्क्यू

दमकलकर्मियों ने समय रहते तीसरी मंजिल पर फंसे पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में अभी भी मुश्किलें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि घना धुआं और तेज लपटें बचाव कार्य में बाधा बन रही हैं।

इलाके की 6 इमारतें खाली कराई गईं

आसपास की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने इमारत के दोनों ओर करीब 500 मीटर तक का इलाका ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही, अग्निशमन विभाग की सिफारिश पर पास की छह रिहायशी इमारतों को खाली करवा लिया गया है। निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

गोदाम भी आया आग की चपेट में

बगल में स्थित जूते-चप्पलों का एक गोदाम भी आग की चपेट में आ गया है, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक आग के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से जांच में जुटे हुए हैं।

लगी आग को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया

Kanpur building fire: प्रमिला पांडे ने मौके पर पहुंचकर घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक नसीम सोलंकी ने मृतकों के परिवार को मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर जल्द नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।