हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

hardoi-muharram-police-inspection-security-guidelines

हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

हरदोई मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

Hardoi Muharram Police Inspection: हरदोई जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा पिहानी में कर्बला परिसर और जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाना और किसी भी संभावित अराजकता की आशंका को दूर करना था।

साफ-सफाई पर ज़ोर

पुलिस अधीक्षक जादौन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलूस मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और पूरा रास्ता अवरोध मुक्त रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। [caption id="attachment_92091" align="alignnone" width="408"]पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण[/caption]

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील

ना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने ज़ोर देकर कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में होना चाहिए।

[caption id="attachment_92092" align="alignnone" width="431"]शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील[/caption]

Hardoi Muharram Police Inspection: भाईचारा बनाए रखें

पुलिस अधीक्षक जादौन ने अंत में जनता से भी अपील की कि वे मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और प्रशासन को पूरा सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक टीमें पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखेगी ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोका जा सके। Read More: अखिलेश यादव का जन्मदिन: हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आयोजित किया भव्य भंडारा प्रियांशु सोनी की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राघव चड्ढा के दल-बदल पर किया कटाक्ष

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राघव चड्ढा के दल-बदल पर किया कटाक्ष

भगवंत मान ने एक कहानी के जरिए राघव चड्ढा के आप से भाजपा में जाने का मज़ाक उड़ाया, जिसमें चड्ढा को दलबदल विरोधी कानून से बचने की बात कही गई।

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।