Hapur SBI Raid: गर्ग बुक सेलर पर SIB का पड़ा छापा, मच हड़कंप

hapur-sbi-raid

Hapur SBI Raid: गर्ग बुक सेलर पर SIB का पड़ा छापा, मच हड़कंप

hapur sbi raid गर्ग बुक सेलर पर sib का पड़ा छापा मच हड़कंप

Hapur SBI Raid: जनपद हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित गर्ग बुक सेलर पर सोमवार को जीएसटी विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB) ने छापा मारा। गाजियाबाद से आई पांच सदस्यीय टीम ने डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। इस छापेमारी से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जांच में आई अनियमितताएं

विभाग को सूचना मिली थी कि गर्ग बुक सेलर बड़ी मात्रा में बिना बिल के लेन-देन कर रहा है। इसी आधार पर SIB ने मंगलवार सुबह दुकान पर दबिश दी। टीम ने दुकान के दस्तावेज, बिक्री रजिस्टर और कंप्यूटर डेटा की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें बिना बिल की खरीद-फरोख्त से जुड़े कागजात भी शामिल हैं।

Hapur SBI Raid: सख्त कार्रवाई की जाएगी

जांच के दौरान दुकान को बंद रखा गया। जांच अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं और कर चोरी की सटीक रकम का आकलन किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे ने बताया कि यह छापेमारी पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा, "जांच में कर चोरी की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।"

चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी

इस कार्रवाई से हापुड़ के व्यापारी समुदाय में खलबली मची हुई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां जहां कर चोरी रोकने के लिए जरूरी हैं, वहीं छोटे व्यापारियों को भी जागरूकता और सहयोग की जरूरत है। श्याम कौशिक की रिपोर्ट    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।