चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई मतदाताओं की दिक्कतें, BLO बोले - केवल आधार कार्ड काफी नहीं

election-commission-rules-increase-voter-difficulties-aadhaar-not-enough

चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई मतदाताओं की दिक्कतें, BLO बोले - केवल आधार कार्ड काफी नहीं

चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई मतदाताओं की दिक्कतें blo बोले - केवल आधार कार्ड काफी नहीं

Chitrakoot EC Voter ID Rules: चित्रकूट में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चुनाव आयोग के नए नियमों ने लोगों की परेशानी में डाल दिया है। चुनाव आयोग के फरमान पर बूथों पर आयोजित विशेष दिवस में युवा अपना नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। निवास साक्ष्य के रूप आधार कार्ड दिया तो BLO ने उसे वापस कर दिया। 

BLO का कहना है कि अब आधार कार्ड काफी नहीं है, इसके साथ दूसरा विकल्प भी दें, तभी वोटर लिस्ट में नाम शामिल हो पाएगा। नए लोगों के सामने यह समस्या चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा के दोनों बूथों पर सामने आई। 

नाम जुड़वाने में आ रही दिक्कतें

रविवार को आयोजित जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं पहुंची, इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे, नाम में कोई गलती थी, या जिनकी फोटो सही नहीं थी। बूथ संख्या 433 की BLO पुष्पा सोनी और 436 के BLO अशोक कुमार ने बताया कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट की फोटोकॉपी जरूरी है। अगर वह उपलब्ध न हो, तो पिता के नाम पर जारी बिजली या पानी के बिल की फोटोकॉपी को निवास प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जन्म प्रमाण पत्र भी विकल्प हो सकता है। [caption id="attachment_129315" align="alignnone" width="547"]चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई मतदाताओं की दिक्कतें चुनाव आयोग के नियम ने बढ़ाई मतदाताओं की दिक्कतें[/caption]

Chitrakoot EC Voter ID Rules: जिलाधिकारी ने लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और चित्रकूट इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं के फॉर्म 6 (नए नाम जोड़ने हेतु) और फॉर्म 8 (सुधार हेतु) का जायजा लिया। उन्होंने इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मदद लेने की अपील की।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान देने के बाद, बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। इस पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।