भरे मंच से क्यों रोए डिप्टी CM पाठक? अखिलेश पर हमला, बोले - प्रधानी का चुनाव जीत...

deputy-cm-pathak-attacks-akhilesh-yadav-pradhan-election-challenge

भरे मंच से क्यों रोए डिप्टी CM पाठक? अखिलेश पर हमला, बोले - प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा

भरे मंच से क्यों रोए डिप्टी cm पाठक अखिलेश पर हमला बोले - प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा

Deputy CM Brijesh Pathak: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। वह जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम करते है। अगर सपा अध्यक्ष जाति और धर्म की राजनीति न करें तो आने वाले वक्त में उनके लिए प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।

डिप्टी CM का अखिलेश पर हमला

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ये बयान मेरठ के दौरे पर दिया। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। वह मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के पास विकास का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। जनता अब ये अच्छे से समझ चुकी है कि अखिलेश यादवजाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, चाहती है, न कि तुष्टीकरण की राजनीति। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  मेरठ के दौरे पर

रो पड़े उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक अलग ही रूप मेरठ में देखने को मिला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी CM अपने अतीत और संघर्षों को याद कर इतने भावुक हो गए कि उनके आंसू छलक पड़े।  मंच पर मौजूद लोग और सामने बैठे दर्शक उन्हें इस तरह फफक कर रोता देख हैरान रह गए. [caption id="attachment_129872" align="alignnone" width="539"]अतीत और संघर्षों को याद कर इतने भावुक हुए पाठक अतीत और संघर्षों को याद कर इतने भावुक हुए पाठक[/caption]

Deputy CM Brijesh Pathak: ‘दोषी बख्शे नहीं जाएंगे’

इस दौरान कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी CM ने कहा कि इन दोनों मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। जांच के बाद जो भी आरोपी होंगे  उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारी इस मामले की लगातार नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।