दिल्ली ब्लास्ट में तुर्की कनेक्शन, कौन है ‘UKasa’? बाबरी का लेना था बदला

delhi-blast-turkey-connection-white-collar-network-ukasa

दिल्ली ब्लास्ट में तुर्की कनेक्शन, कौन है ‘UKasa’? बाबरी का लेना था बदला

दिल्ली ब्लास्ट में तुर्की कनेक्शन कौन है  ‘ukasa’ बाबरी का लेना था बदला

Delhi Blast UKasa Network: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि धमाके के वक्त कार में मौजूद व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी ही था। DNA रिपोर्ट में उमर का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया है। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून से सने कपड़ों के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा हुआ था। इससे यह साफ हो गया कि धमाके के वक्त वही कार में मौजूद था।

वाइट कॉलर नेटवर्क का हाथ

इस ब्लास्ट के बाद सामने आए तथ्यों ने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह सिर्फ एक अकेला हमला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक वाइट कॉलर नेटवर्क काम कर रहा था, जो देशभर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने बताया कि हमलावर डॉ. उमर नबी एक रहस्यमयी हैंडलर के संपर्क में था, जिसका कोडनेम ‘UKasa’ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति तुर्की की राजधानी अंकारा से ऑपरेट कर रहा था। [caption id="attachment_116534" align="alignnone" width="588"]शाहीन के घर की तलाशी शाहीन के घर की तलाशी[/caption]

Session App से होती थी बातचीत

Delhi Blast UKasa Network: जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. उमर नबी और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की बातचीत Session App नामक मैसेजिंग एप के जरिए होती थी। यह ऐसा एप है जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और हाई प्राइवेसी फीचर होता है, जिससे चैट ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि 2022 में उमर और उसके कुछ साथियों ने भारत से तुर्की की यात्रा की थी, जहां इनका ब्रेनवॉश किया गया और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों से जोड़ा गया।फरीदाबाद से गिरफ्तार आरोपी डॉ. मुजम्मिल गनी की पूछताछ में भी तुर्की यात्रा का उल्लेख मिला है। इससे एजेंसियों को यह यकीन हो गया है कि दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कोई विदेशी नेटवर्क था। [caption id="attachment_116728" align="alignnone" width="577"]Session App Session App[/caption]

6 दिसंबर को करना चाहता था बड़ा हमला

जांच में सामने आया है कि डॉ. उमर नबी का असली प्लान 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के आसपास देश को दहलाने का था। लेकिन उसके साथी डॉ. मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद उसने जल्दबाजी में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट कर दिया। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से गिरफ्तार 8 संदिग्धों से पूछताछ में यह बात स्पष्ट हुई है कि उमर और उसके नेटवर्क की तैयारी बहुत बड़े हमले की थी, जिसमें कई शहरों को निशाना बनाया जाना था।

Delhi Blast UKasa Network: UP ATS की कार्रवाई

इस बीच उत्तर प्रदेश एटीएस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है। पहला डॉक्टर, डॉ. मोहम्मद आरिफ, कानपुर के हृदय रोग संस्थान में कार्डियोलॉजिस्ट है, जबकि दूसरा डॉ. फारुख, हापुड़ के मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था। फारुख को उसके हॉस्टल से हिरासत में लिया गया है। दोनों को एटीएस टीम पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों डॉक्टर आतंकी शाहीन के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार, डॉ. आरिफ, ब्लास्ट में मारे गए डॉ. उमर नबी का क्लासमेट था। दोनों ने जम्मू-कश्मीर में एक साथ पढ़ाई की थी। वहीं, डॉ. फारुख ने फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील के साथ अल-फलाह यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी। https://youtu.be/c419-CTrZks

देशभर में धमाकों की बड़ी साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी नेटवर्क ने 32 कारों को विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की योजना बनाई थी। 10 नवंबर का लाल किला कार ब्लास्ट इस सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा था। अब तक इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कई CCTV फुटेज से पुष्टि हुई है कि धमाका बेहद शक्तिशाली विस्फोटक से किया गया था।

Delhi Blast UKasa Network: ED की एंट्री

अब इस केस में पांचवीं एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। ED यह जांच करेगी कि डॉक्टरों ने विस्फोटक खरीदने के लिए 23 लाख रुपए कहां से जुटाए थे। एजेंसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है, जहां से कई संदिग्ध जुड़े हुए हैं।

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो डॉक्टर हिरासत में; जम्मू-कश्मीर से है कनेक्शन

Delhi blast connection UP ATS: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद देशभर की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने 24 घंटे के भीतर दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। दोनों का संबंध जम्मू-कश्मीर से बताया जा रहा है और इन पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का शक है।
डॉ. मोहम्मद आरिफ
डॉ. मोहम्मद आरिफ
गुरुवार दोपहर कानपुर पुलिस टीम ने आरिफ के घर और अस्पताल दोनों जगह जाकर जांच की। मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।