CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार

cm-yogi-youth-employment-gift-up-districts

CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार

cm योगी ने दी युवाओं को सौगात हर जिले में मिलेगा रोजगार

CM Yogi Youth Employment: उत्तरप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर देने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इन सभी जोनों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और उद्यमिता-तीनों सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

CM की बैठक

मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की औद्योगिक ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में उपयुक्त भूमि की पहचान जल्द से जल्द हो, और तय समय सीमा के भीतर योजना को धरातल पर उतारा जाए।  हर जिले में मिलेगा रोजगार

उद्यमियों को मिले उचित व्यवस्था 

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, हर जिले में यह औद्योगिक जोन कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं से लैस ढांचा तैयार होगा, जिससे उद्यमियों को शुरुआत से ही व्यवस्था मिल सके। इन सभी जोनों में निम्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल यूनिट्स,फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स,MSME इकाइयों के लिए स्पेस,सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर,कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और डिजाइन सेंटर, टूल रूम और डिस्प्ले सेंटर,ETP/CETP,वाणिज्यिक क्षेत्र, सड़क, ग्रीन एरिया और कार्यालय स्पेस यह पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया जाएगा कि कोई भी नया उद्यमी बिना भारी प्रारंभिक निवेश के अपना उद्योग शुरू कर सके। [caption id="attachment_132001" align="alignnone" width="537"]अमित शाह ने की शुरुआत अमित शाह ने की शुरुआत[/caption]

CM Yogi Youth Employment: ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये जोन युवाओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” की तरह काम करेंगे। युवाओं को यहां - 
  • कौशल प्रशिक्षण
  • रोजगार के अवसर
  • व्यवसाय शुरू करने में सहायता
  • तकनीकी मार्गदर्शन
  • वित्तीय योजनाओं की जानकारी
इससे यूथ को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। युवा अपने ही जिले में अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

महत्वाकांक्षी योजना

CM Yogi Youth Employment: इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ 24 जनवरी 2026, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। राज्य सरकार अब इसे तेजी से जमीन पर उतारने का काम कर रही है। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि चयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाए कि चयनित भूमि उद्योग के अनुकूल हो और वहां बुनियादी ढांचे का विकास सुगमता से हो सके।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

देश-विदेश

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

मन की बात के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने जनगणना, पवन ऊर्जा, पर्यावरण और बांस सेक्टर पर चर्चा की। 1.20 करोड़ घरों की लिस्टिंग पूरी, स्व-गणना प्रक्रिया आसान बनाई गई।

राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश

राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में निगम मंडल नियुक्तियों की श्रृंखला जारी, रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

गर्मी के दिनों में बाइक चलाने के दौरान स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए कई उपायों का पालन करना जरूरी है।

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

देश-विदेश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर स्विस एयर फ्लाइट के लैंडिंग गियर से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू की गई। 232 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, 4 घायल हुए। तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक खेत में महिला और युवक की लाशें फांसी पर लटकी हुई पाई गईं, पुलिस जांच में जुटी है।