CM योगी की युवाओं को सौगात, डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी

cm-yogi-greenlights-150000-government-jobs-recruitment

CM योगी की युवाओं को सौगात, डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी

cm योगी की युवाओं को सौगात डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी

UP Government Jobs Recruitment: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार अभियान को नई ऊंचाई देते हुए अगले साल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दी है। 

योगी सरकार का रिकॉर्ड

एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया। इस फैसले से न केवल पुलिस और शिक्षा जैसे बड़े विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। बल्कि योगी सरकार के नाम 10 सालों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।

UP Government Jobs Recruitment: सबसे बड़ी पुलिस भर्ती 

मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप शासन ने विभागों से खाली पदों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक, साल 2026 में सबसे बड़ी भर्ती पुलिस और शिक्षा विभाग में देखने को मिलेगी, जहां दोनों ही विभागों में करीब 50-50 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। [caption id="attachment_123149" align="alignnone" width="552"]साल 2026 में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती साल 2026 में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती[/caption]

पुलिस-शिक्षा विभाग में भर्ती

पुलिस विभाग में 30 हजार कॉन्स्टेबल, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर और 15 हजार अन्य पदों पर भर्ती होगी, वहीं शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों से लेकर लेक्चरार और प्रिंसिपल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, राजस्व विभाग में 20 हजार पदों और स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास जैसे विभागों में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  युवाओं को सौगात

8 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी

UP Government Jobs Recruitment: पिछले साढ़े 8 सालों में योगी सरकार ने साढ़े 8 लाख से ज्यादा युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा से जोड़ा है। अब 2026 की इस मेगा भर्ती योजना के साथ ही यूपी देश का ऐसा पहला राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जिसने एक दशक के अंदर 10 लाख युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर प्रदान किया है।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।