वृंदावन के अक्षयपात्र में कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी और BJP अध्यक्ष, बांकेबिहारी के किए दर्शन

cm-yogi-adityanath-bjp-president-nitin-nabin-akshaya-patra-vrindavan-banke-bihari-darshan

वृंदावन के अक्षयपात्र में कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी और BJP अध्यक्ष, बांकेबिहारी के किए दर्शन

वृंदावन के अक्षयपात्र में कार्यक्रम में शामिल हुए cm योगी और bjp अध्यक्ष बांकेबिहारी के किए दर्शन

CM Yogi Nitin Nabin Vrindavan Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संग प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। वृंदावन के अक्षयपात्र में कार्यक्रम में दोनों नेता शामिल हुए। यूपी के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का ब्रज की धरा पर CM योगी ने स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी, यमुना मैया, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, भारत माता की जय त के साथ आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी चेतना का संचार करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। 

पहली बार UP आए नितिन

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। बिहार विधानसभा में 5वीं बार विधायक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में BJP ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नया दायित्व दिया।  CM योगी और BJP अध्यक्ष

CM Yogi Nitin Nabin Vrindavan Visit: ‘ब्रज प्राचीन काल से तीर्थ भूमि’ 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से तीर्थ भूमि रही है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव तीर्थ हजारों सालों से सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणा हैं। यहां के कण-कण में श्रीकृष्ण, राधा रानी और हजारों सालों की विरासत का अंश श्रद्धालु आज भी ढूंढते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ब्रज भूमि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए बढ़ रही है।

बांकेबिहारी के दर पर लगाई हाजिरी

CM Yogi Nitin Nabin Vrindavan Visit: मुख्यमंत्री योगी और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकेबिहारी के दर पर हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने शीश झुकाकर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी और नितिन नवीन ने ठाकुरजी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए।दर्शन के बाद सेवायतों द्वारा उन्हें पट्टीका और प्रसाद भेंट किया गया।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।