CM Yogi: सीएम योगी आज काशी दौरे पर, करेंगे विश्वनाथ धाम दर्शन और विकास कार्यों का निरीक्षण

cm-yogi-6

CM Yogi: सीएम योगी आज काशी दौरे पर, करेंगे विश्वनाथ धाम दर्शन और विकास कार्यों का निरीक्षण

cm yogi सीएम योगी आज काशी दौरे पर करेंगे विश्वनाथ धाम दर्शन और विकास कार्यों का निरीक्षण

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (सोमवार) काशी दौरे पर आ रहे हैं। वे बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इससे पहले उनका यह दौरा रविवार शाम तय था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर सोमवार किया गया।

[caption id="attachment_88174" align="alignnone" width="248"]CM Yogi CM Yogi[/caption]

CM Yogi: सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी

सीएम योगी के दौरे का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था की समीक्षा और विकास परियोजनाओं का निरीक्षण है। दर्शन के बाद वे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी

मुख्यमंत्री कई अहम परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसमें मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य शामिल है। इसके अलावा वे लालपुर स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछाने के काम का भी जायजा ले सकते हैं। यह वाराणसी का तीसरा हॉकी मैदान होगा, जहां एस्ट्रोटर्फ लगेगा। इससे पहले यूपी कॉलेज और एक अन्य स्थान पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

CM Yogi: पूर्ण जिला चिकित्सालय के रूप में कार्य करेगा

मुख्यमंत्री पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल परिसर में बन रहे 430 बेड के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इस संस्थान में न सिर्फ एमबीबीएस की पढ़ाई होगी, बल्कि यह एक पूर्ण जिला चिकित्सालय के रूप में कार्य करेगा।

पुलों और पुलियाओं का निर्माण भी शामिल

इसके अलावा सीएम योगी वाराणसी-भदोही मार्ग निर्माण की प्रगति भी देख सकते हैं। यह फोरलेन सड़क करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है, जो वाराणसी को भदोही और मछलीशहर से जोड़ेगी। परियोजना में नालों, डिवाइडरों, पुलों और पुलियाओं का निर्माण भी शामिल है।

दौरे के अंत में सीएम योगी रविवार रात काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार सुबह आगे के कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे।

READ MORE: शामली: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एमकेबी महासभा के नेतृत्व में हुआ पांचवां सफल रक्तदान शिविर

संबंधित सामग्री

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलते ही 200 यात्रियों का पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ।

विधानसभा में ‘शराब के नशे’ के आरोपों पर घिरे सीएम मान, अकाली दल ने डोप टेस्ट की मांग उठाई

पंजाब

विधानसभा में ‘शराब के नशे’ के आरोपों पर घिरे सीएम मान, अकाली दल ने डोप टेस्ट की मांग उठाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र के दौरान शराब के सेवन का आरोप लगा, विपक्षी दलों ने जांच की मांग की।

CM धामी ने किए सबसे बड़ा श्रीयंत्र के दर्शन, 1100 कन्याओं का किया पूजन

उत्तराखंड

CM धामी ने किए सबसे बड़ा श्रीयंत्र के दर्शन, 1100 कन्याओं का किया पूजन

उत्तराखंड में CM धामी ने डोल आश्रम में 1100 कन्याओं का पूजन किया और दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन किए, आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हुए।

लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन, CM योगी ने खोला खजाना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन, CM योगी ने खोला खजाना

लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह 2026 में CM योगी द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण किया गया, श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद, शिलॉन्ग पुलिस मेघालय हाई कोर्ट में इसे चुनौती देने की तैयारी कर रही है।