सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

bjp-leader-dharam-singh-murdered-in-saharanpur-shot-dead-body-found-on-cot

सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

BJP leader murder in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भाजपा नेता धर्म सिंह (65) की गोली मारकर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव घर के पीछे चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बहू ने सुबह देखा शव

यह घटना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव की है। मृतक धर्म सिंह, जो भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे, रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर के पीछे बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह लगभग 6:45 बजे उनकी बहू उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर पड़े खून से सने शव को देखकर दंग रह गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। [caption id="attachment_115555" align="alignnone" width="596"]चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव[/caption]

BJP leader murder in Saharanpur: रंजिश की जानकारी नहीं

धर्म सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष पद पर थे। उनका बेटा सुशील सिंह मंडल महामंत्री के रूप में संगठन से जुड़ा है। परिवार के अनुसार, रात करीब 9 बजे तक धर्म सिंह पूरी तरह सामान्य थे। उन्होंने किसी से झगड़ा नहीं किया और किसी तरह की रंजिश की भी जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी दुश्मनी या धमकी की जानकारी नहीं थी। [caption id="attachment_115556" align="alignnone" width="577"]भाजपा नेता धर्म सिंह, मृतक भाजपा नेता धर्म सिंह, मृतक[/caption]

गोली चलने की आई थी आवाज

ग्रामीणों ने बताया कि उसी रात गांव में एक बारात आई हुई थी, जिससे रातभर फायरिंग और शोर-शराबा होता रहा। संभवतः इसी वजह से किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित सामग्री

AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

देश-विदेश

AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

Rajya Sabha approves the merger of 7 rebel AAP MPs into BJP, increasing BJP's strength to 113 members while AAP reduces to 3.

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

उत्तराखंड

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

चार धाम यात्रा के दौरान भद्रकाली पुलिस चौकी ने गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कड़ी की है, वाहनों की सघन चेकिंग और अशांति फैलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

मध्य प्रदेश

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। तेज रफ्तार कार पलटकर मकान से टकराई, पुलिस जांच जारी।

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

हरदोई के स्कूल प्रिंसिपल पर छात्र की मां से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, लोगों में नाराजगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को शादी से पहले गिरफ्तार किया गया। युवती ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।