Ballia Nagar Panchayat UP Chunav: मनियर नगर पंचायत उपचुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जी...

ballia-nagar-panchat-up-chunav

Ballia Nagar Panchayat UP Chunav: मनियर नगर पंचायत उपचुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, बुचिया देवी ने लहराया परचम

ballia nagar panchayat up chunav मनियर नगर पंचायत उपचुनाव भाजपा की ऐतिहासिक जीत बुचिया देवी ने लहराया परचम

Ballia Nagar Panchat UP Chunav: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के मनियर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बुचिया देवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को 2136 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

फर्जी सर्टिफिकेट का लगा आरोप

बुचिया देवी को कुल 5158 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 3023 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मनियर नगर पंचायत में पहले सपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप लगाया था। जांच में सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर यहां उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।

Ballia Nagar Panchat UP Chunav: जमकर हुई आतिशबाजी

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में इस जीत का जश्न हनुमानगंज स्थित पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। संजय मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बड़ी जीत है, जिससे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।

जनता को बुचिया देवी पर भरोसा

संजय मिश्रा ने कहा, "मनियर नगर पंचायत के उपचुनाव में बुचिया देवी की जीत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और जनता के समर्थन का नतीजा है। यह जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।" इस जीत से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। चेयरमैन प्रतिनिधि पप्पू सिंह और प्रत्याशी के समर्थक कमलेश सिंह ने भी इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।   अमित कुमार की रिपोर्ट    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।