Bahraich News: बहराइच: पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर अराजक तत्वों का हमला, बाल-बाल बचे

bahraich-news

Bahraich News: बहराइच: पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर अराजक तत्वों का हमला, बाल-बाल बचे

bahraich news बहराइच पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर अराजक तत्वों का हमला बाल-बाल बचे

Bahraich News: बहराइच जिले में पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान सांसद आनंद गोंड के पिता अक्षयबर लाल गोंड पर अराजक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब वे एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मटेही कला गांव स्थित भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के घर जा रहे थे। [caption id="attachment_80168" align="alignnone" width="300"]Bahraich News Bahraich News[/caption]

Bahraich News:  पूर्व सांसद के साथ अभद्रता

रास्ते में सड़क के बीच खड़ी मोटरसाइकिल को हटाने को लेकर एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। हालांकि पूर्व सांसद वहां से आगे बढ़ गए और कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। लेकिन कुछ ही देर बाद करीब 60-70 की संख्या में लाठी-डंडों से लैस भीड़ वहां पहुंच गई और उनके ऊपर हमला कर दिया। भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पूर्व सांसद के साथ अभद्रता भी की।

पूर्व सांसद किसी तरह बाल-बाल बच गए

Bahraich News:  इस हमले में पूर्व सांसद किसी तरह बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें बचाने वाले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने पूर्व सांसद को सुरक्षित घर पहुंचाया।

Bahraich News:  13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

फिलहाल पुलिस ने हमले में शामिल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने इस हमले को पूर्व नियोजित साजिश बताया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।यह घटना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से गंभीर मानी जा रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।