अयोध्या मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, PM हुए भावुक, चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

ayodhya-ram-mandir-religious-flag-pm-modi-emotional-shankaracharyas-absent

अयोध्या मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, PM हुए भावुक, चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

अयोध्या मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा pm हुए भावुक चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi:अयोध्या में राम मंदिर पर आज धर्म ध्वजा फहराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण किया, जिसके साक्षी करीब 7,000 भक्त बने। इस अवसर पर पूरी अयोध्या नगरी दिव्य वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी। कई श्रद्धालु इस क्षण को लेकर बेहद उत्साहित दिखे, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए “जय सियाराम” का उद्घोष करने लगे। 

पीएम हुए भावुक

मंदिर तक न पहुंच पाने वाले भक्त हनुमानगढ़ी जैसे स्थानों पर एकत्रित हुए। कुछ ऐसे श्रद्धालु भी थे जिनके परिवार के सदस्य 1992 की कारसेवा में शामिल थे। धव्ज  फहराने के समय पीएम भावुक हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इस दौरान उनके हाथ कांपते हुए भी नजर आए।  PM ने कहा-
आज सदियों पुराने घाव भर गए हैं। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। इसी मानसिकता ने सालों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया।
https://youtube.com/shorts/Pj8G3OEyOEk?si=rSQYoUn8UqXdPXlk

Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi: पीएम ने किया रोड शो

ध्वजारोहण से पहले PM नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर भी लेकर पहुंचे थे। इससे पहले PM ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी लंबा रोड शो भी किया।

इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस ध्वज 

बता दें कि मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है और इसके ऊपर 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया ध्वज अभिजित मुहूर्त में फहराया गया है। इस पल का इंतजार लोगों 500 सालों से कर रहे थे, इसलिए जब ये धर्मध्वज फहराया तो रामभक्त भावुक नजर आए। यह ध्वज इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस है, जिसे कि PM मोदी ने बटन दबाकर फहराया। ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक सूर्य और 'ॐ' का चिन्ह अंकित है। [caption id="attachment_118862" align="alignnone" width="409"] धर्म ध्वजा धर्म ध्वजा[/caption]

चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi: बता दे कि, चारों शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत मंदिर परिसर में मौजूद रहे। अयोध्या नगरी को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर में 5-लेयर की सुरक्षा रही। ATS, NSG, SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात रहे। रामलला का आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र पहनाए गए।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।