अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की निकली हिंदू

ayodhya-burqa-robbery-hindu-girl-arrested

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की निकली हिंदू

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की निकली हिंदू

Ayodhya burqa robbery girl: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली। पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल (27) है। वारदात के समय राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल के साथ भाग निकली।

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की निकली हिंदू

नकली पिस्टल और बुर्का

जांच में पता चला कि राहुल ने ही बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था। पायल बुर्का पहनकर दोपहर करीब 12.30 बजे दुकान पर पहुंची। गन दिखाकर 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्के में घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था।

Ayodhya burqa robbery girl: पूरा मामला

मामला गुरुवार को रुदौली कोतवाली इलाके के मोहल्ला कोठी बाजार का है। दुकान में लगे 6 CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। कैमरे में जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, उसका नंबर कैद हो गया। इसे ट्रेस कर पुलिस दोनों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900m दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मथाना निवादा ग्राम पंचायत के अहिबरन का पुरवा गांव की रहने वाली पायल और परान का पुरवा निवासी दोस्त राहुल के साथ पहुंची थी।

[caption id="attachment_144864" align="alignnone" width="1259"]बुर्के में बैठी पायल बुर्के में बैठी पायल[/caption]

सोना खरीदने आई पायल

पायल ने बुर्का पहना था। उसके पास पिट्‌ठू बैग था। राहुल दुकान से कुछ दूर खड़ा था। पायल पैदल ही दुकान आई। उसने दुकानदार से कहा- मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने सोने का हार और सोने की चेन रख दी। फिर पायल ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित समोसा और पानी लेकर आया। मगर पायल ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। पायल ने कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश ने अंकित को मिठाई लेने भेज दिया।

इस दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया था। पायल ने कहा हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। और बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया।

https://youtube.com/shorts/Pa7Norq221Y?feature=share

‘गोली मार दूंगी’

दुकानदार ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। दुकानदार की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाया और उसका पीछा किया था। पायल पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े राहुल के साथ भाग गई थी।

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.