Agra Accident News: नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को मारी टक्कर, जगन्नाथ पुर...

agra-accident-news-6-death

Agra Accident News: नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को मारी टक्कर, जगन्नाथ पुरी से लौट रहें 6 की मौत!

agra accident news नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को मारी टक्कर जगन्नाथ पुरी से लौट रहें 6 की मौत

Agra Accident News: आगरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जगन्नाथ पुरी से लौट रही सवारियों से भरी 2 ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस दौरान मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बादल क्षेत्र के लोगों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई की।

हादसे में 6 की मौत, 3 घायल

आगरा के जलेसर रोड पर शनिवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर लौट रही सवारियों से भरी दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ऑटो उछलकर 10 फीट दूर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गए। इस दौरान हादसे में मौके पर ही 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर को पीटा

मृतक और घायल सभी हाथरस जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वे आगरा स्टेशन से अपने गांव की ओर लौट रहें थे। बताया जा रहा है कि, ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था और 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लहराते हुए आ रहा था। पहले उसने एक ऑटो को 50 मीटर तक घसीटा, फिर दूसरे को टक्कर मारी। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर पीटा। Agra Accident News

जगन्नाथ से लौट रहें थे सवारी

20 जनवरी को 8 लोग जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। फिर दर्शन करने के बाद सभी शनिवार 31 जनवरी के दिन जबलपुर होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से सभी ने अपने गांव के लिए 2 ऑटो बुक किए। उसमें से एक युवक रास्ते में उतर गया था, जिसकी वजह से वो सुरक्षित रहा।

एडीसीपी आदित्य कुमार का बयान

एडीसीपी के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खंदौली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा:राज्यमंत्री कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा:राज्यमंत्री कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे न्यायपूर्ण और समावेशी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।