गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना पड़ा भारी, 9 लोगों की निकालनी पड़ी आंखे

9-patients-eyes-removed-botched-cataract-surgery-gorakhpur

गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना पड़ा भारी, 9 लोगों की निकालनी पड़ी आंखे

गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना पड़ा भारी 9 लोगों की निकालनी पड़ी आंखे

gorakhpur cataract surgery: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल- न्यू राजेश हाइटेक हॉस्पिटल ने एक मेडिकल कैंप लगवाया। यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना कई लोगों को भारी पड़ गया। अब लोग अपना शहर छोड़, दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वालों में से 9 लोगों की आंखों में इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि उनकी आंखें निकालनी पड़ीं।

अब सवाल ये है कि इस पूरे प्रकरण का जिम्मेदार कौन है? वो हॉस्पिटल जिसने आई कैंप अयोजित किया था या वो डॉक्टर जिन्होंने ऑपरेशन किया।

[caption id="attachment_135107" align="alignnone" width="1063"]gorakhpur cataract surgery gorakhpur cataract surgery[/caption]

क्या है पूरा मामला?

1 फरवरी को आयोज‍ित आई कैंप में 30 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन 24 घंटे के बाद ही लगभग सभी की हालत बिगड़ने लगी। लगभग 18 लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। उन्हें दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में रेफर किया गया।  अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 9 लोगों की आंख निकालनी पड़ी। जबकि 9 लोगों की आंखों की रोशन चली गई। 

gorakhpur cataract surgery: नेत्र विभाग सील

जब स्वास्थ्य विभाग की कल्चर रिपोर्ट में इंफेक्शन की बात सामने आई तो जिन डॉक्टरों ने इनका इलाज किया है, उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई। न्यू राजेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग को सील कर दिया गया। साथ ही मरीजों के बयान दर्ज किए गए।

मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को बतौर सबूत जांच में शामिल किया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए। वहीं मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के दूसरे दिन आंख में दर्द और मवाद आने लगा था। 

अखिलेश का वार

इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा- मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आँखों की रोशनी छिन रही है, और कोई चैन से बैठकर गाल बजा रहा है। मुख्यमंत्री जी जब गोरखपुर आते हैं तो क्या और कोई भी देखभाल या हिसाब-किताब करते हैं या फिर केवल जोड़-गाँठ के चले जाते हैं। इस बार जनता इन्हें गोरखपुर भी हराएगी और बताएगी कि चिराग़ तले अंधेरा कैसे होता है।

 

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।