मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

Meerut Woman Murdered

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

A 26-year-old woman was found murdered in her room in Meerut. The incident took place in the Lisari Gate area, and the police are currently investigating.

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या जांच जारी

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी |

Meerut Woman Murder: मेरठ में 1 मई यानि की आज 26 साल की युवती की किसी ने गर्दन काटकर हत्या कर दी। युवती की लाश उसी के कमरे में फर्श पर पड़ी मिली। हत्या किसने की अब तक नहीं कुछ पता नहीं चला। यह घटना शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है, परिवार किराए के एक मकान में दूसरे मंजिले में रहता था। हत्या के दिन सुबह पति ई-रिक्शा लेकर मंडी की ओर गया था। फिर मृतका की बच्चिया मकान मालिक के पास गई और अब्बू से बात कराने को कहा। मकान मालिक ने कॉल लगाकर दे दी। बच्चिया बात करते हुए मां के कमरे में पहुंची। और जोर- जोर से रोने लगी।

रोने की अवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचे

जब बच्चियां मां के कमरे में गई। खून में लथपथ लाश देखकर रोने लगी। तभी मकान मालिक ने पत्नी से कहा कि- जाओ देखकर आओ बच्चे क्यो रो रहे हैं, ऐसे में जब वो ऊपर गई तो लाश देखकर चीख पड़ी। चीख सुनते ही मकान मालिक भी ऊपर पहुंच गया। फिर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पति का रो-रोकर बुरा हाल

थोड़ी देर बाद ही पति साकिब घर आया उसने जैसे पत्नी कोसर का शव देखा दिल पर हाथ रखकर रोने लगा। फिर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाएं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है, जल्द पता चल जाएगा हत्या के पीछे किसका हाथ है?

किराए के मकान में रहता है परिवार

साकिब पत्नी और बच्चों के साथ लिसाड़ी थाना क्षेत्र के मजीद नगर गली नंबर-3 में इसरार उर्फ सोनू के किराए के घर में रहते हैं। सोनी की पत्नी का नाम फराह है, जिनके तीन बच्चे भी हैं। 

वहीं उनके मकान के दूसरे मंजिल पर साकिब अपनी पत्नी कौसर और 3 बेटियां सानिया (6), कुलसुमिनार (4) और इनाया (डेढ़ साल) के साथ रहता। था। 

मकान मालिक का बयान

उन्होंने कहा कि-  'कौसर की लाश बेड के नीचे पड़ी थी। तब मैंने पुलिस और पड़ोसियों को बुलाया। साकिब को भी फोन किया। थोड़ी देर में साकिब और पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह सब कैसे हुआ, किसने किया, उन्हें कुछ नहीं पता, क्योंकि वे नीचे अपने मकान में सो रहे थे और उन्होंने कोई आवाज नहीं सुनी।'

मृतका की बेटी का बयान

बेटी ने कहा कि- 'काले रंग के कपड़ों में एक चोर उनके कमरे में आया था। उसने अम्मी को पकड़ा और मारकर चला गया। उस वक्त उसकी दो बहनें सो रही थीं। अब्बू घर पर नहीं थे।'


SP सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा-

'शुक्रवार सुबह लिसाड़ी गेट के पास महिला के हत्या की सूचना मिली थी। अभी परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं मिली है।'


 

संबंधित सामग्री

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद, शिलॉन्ग पुलिस मेघालय हाई कोर्ट में इसे चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

Satna Ranehi Murder News: शादी समारोह में हुआ विवाद, एक युवक की हत्या!

मध्य प्रदेश

Satna Ranehi Murder News: शादी समारोह में हुआ विवाद, एक युवक की हत्या!

A 24-year-old was fatally stabbed with a kitchen knife during a wedding in Satna, Madhya Pradesh, following a dispute over food.

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

ग्वालियर में आगरा के युवक ने पत्नी को बीच सड़क पर पीटा और तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड में एक BDC सदस्य ने 10000 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर शव की पहचान की।