बहराइच में दूसरे दिन भी हिंसा जारी, इंटरनेट शटडाउन

up-bahraich-durga-visarjan-violence-2

बहराइच में दूसरे दिन भी हिंसा जारी, इंटरनेट शटडाउन

बहराइच में दूसरे दिन भी हिंसा जारी इंटरनेट शटडाउन

भीड़ ने अस्पतालों और कार शोरूम को जलाया

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की भीड़ ने अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। आग में कई शोरूम और दुकानें जलकर खाक हो गईं। भीड़ को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आसपास के छह जिलों से फोर्स और पीएसी बुलाई गई है।

हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। लखनऊ से एसटीएफ चीफ और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी बहराइच पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले आग लगा रही भीड़ को रोका, फिर जब वे नहीं रुके तो हाथ में पिस्तौल लेकर भीड़ को भगा दिया।

हरदी क्षेत्र में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर अन्य समुदायों से विवाद हो गया। इसी बीच हिंसा भड़क उठी। पथराव और आगजनी के साथ 20 से अधिक राउंड फायर किए गए। जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। एसटीएफ प्रमुख और एडीजी कानून व्यवस्था ने हाथों में पिस्टल लेकर आगजनी करने वाली भीड़ को खदेड़ दिया।

हिंसा प्रभावित हराच के इलाकों में इंटरनेट बंद

बहराइच के हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन हरदी के माहसी में इंटरनेट काम नहीं करता है। 

गोली लगने से घायल एक और युवक को लखनऊ रेफर

हिंसा में घायल एक अन्य युवक राजन की हालत गंभीर है। उसे बहराइच से लखनऊ रेफर किया गया है। राजन वही शख्स है जो सबसे पहले हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के बचाव में आया था।

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।