UP Assembly Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र: आज 11 बजे से कार्यवाही, विपक्...

up-assembly-session

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र: आज 11 बजे से कार्यवाही, विपक्ष के तेवर रहने की संभावना

up assembly session यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज 11 बजे से कार्यवाही विपक्ष के तेवर रहने की संभावना

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी है और आज यानी मंगलवार को इसका दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। पहले दिन की तरह आज भी विपक्ष के आक्रामक रुख के चलते सदन में हंगामे की आशंका जताई जा रहीहै।

[caption id="attachment_99405" align="alignnone" width="300"]UP Assembly Session UP Assembly Session[/caption]

UP Assembly Session: पोस्टर और बैनर लिए धरने में शामिल हुए

सोमवार को सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था, प्राथमिक स्कूलों के विलय, खाद की कमी, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, बाढ़ और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी विधायक लाल टोपी पहनकर, हाथों में पोस्टर और बैनर लिए धरने में शामिल हुए।

UP Assembly Session: फिर से हंगामेदार रहने के आसार

सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे और वाकआउट के बीच ही प्रश्नकाल और शोक संदेश पढ़े गए, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज दूसरे दिन भी विपक्ष द्वारा इन जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। इससे सत्र के फिर से हंगामेदार रहने के आसार हैं ।

UP Assembly Session: कार्यवाही कितनी सुचारु रूप से चल पाती है

विपक्ष की रणनीति और सरकार के जवाब के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि सदन की कार्यवाही कितनी सुचारु रूप से चल पाती है।

संबंधित सामग्री

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, स्कूलों और पोस्ट ऑफिसेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी है।

 हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

राज्य

हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति को महिला चेंजिंग रूम में झांकते हुए पकड़ा गया, जिसे भीड़ ने पीटा और वह फरार हो गया।

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

राज्य

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

राज्य

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में ₹352 करोड़ की लागत से 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।