Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?

tara-sutaria-veer-pahariya-dating-rumours-relationship-news

Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?

tara sutaria veer pahariya dating क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया

Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी हाल ही में वीर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यॉट पर खड़े हुए तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे पहाड़ नजर आ रहा था। कुछ ही देर बाद तारा सुतारिया ने भी समुद्र और पहाड़ के दृश्य वाली स्टोरी पोस्ट की। लोकेशन और टाइमिंग लगभग एक जैसी होने के कारण फैंस को यकीन हो गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

पहले साथ रैंप वॉक कर चुके हैं दोनों...

इससे पहले भी तारा और वीर एक साथ लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर नजर आ चुके हैं। उस इवेंट के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उठने लगी थीं। इसके कुछ दिन बाद दोनों को मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसने डेटिंग की चर्चाओं को और हवा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

रैपर बादशाह से भी जुड़ चुका है तारा का नाम...

गौरतलब है कि इससे पहले भी तारा सुतारिया का नाम रैपर बादशाह से जोड़ा जा चुका है। रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर जब शिल्पा शेट्टी ने मजाक में तारा का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया, तो रैपर का शरमा जाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर भी अटकलें लगाई गईं।

आदर जैन से ब्रेकअप के बाद फिर लाइमलाइट में तारा की लव लाइफ...

तारा सुतारिया इससे पहले एक्टर आदर जैन को चार साल तक डेट कर चुकी हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा, लेकिन 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद आदर ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की कभी बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं।

वीर पहाड़िया भी सारा अली खान को कर चुके हैं डेट...

वीर पहाड़िया का नाम भी पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान से जुड़ चुका है। 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारा ने खुद स्वीकार किया था कि वीर उनके इकलौते बॉयफ्रेंड रहे हैं और वह उन्हें डेट कर चुकी हैं। बता दें, वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और अक्सर सोशल व फिल्मी सर्कल्स में नजर आते हैं। हालांकि, तारा और वीर दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन एक जैसे वेकेशन पोस्ट्स और पहले से चल रही अफवाहों के चलते सोशल मीडिया पर यह कपल फिलहाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।