Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान को फिर सौंपी गई जिम्मेदारी...

t20-asia-cup-2025-afghanistan-squad-rashid-khan

Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान को फिर सौंपी गई जिम्मेदारी...

asia cup 2025 afghanistan squad अफगानिस्तान की टीम का ऐलान राशिद खान को फिर सौंपी गई जिम्मेदारी

Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने से होगी, इस टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है। Read More: Fox at Lord’s Cricket Ground: मैच के दौरान लॉर्ड्स मैदान में घुसी लोमड़ी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल… आपको बता दें कि, अफगानिस्तान की कमान एक बार फिर राशिद खान को सौंपी गई है, जिन्हें खराब IPL फॉर्म के बावजूद टीम की अगुवाई का जिम्मा दिया गया है।

राशिद खान की वापसी...

IPL 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां राशिद ने केवल 9 विकेट चटकाएं और उनकी इकॉनमी 9.34 रही थी। इसके बाद उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट से नाम वापस ले लिया था। इसके बावजूद, चयन समिति को राशिद पर पूरा भरोसा है।

समिति के सदस्य मीर मुबारिज ने कहा कि-

"राशिद एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, और उन्होंने हमेशा कठिन परिस्थितियों में वापसी की है। हमें भरोसा है कि वो एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

एशिया कप से पहले ट्राई - नेशन सीरीज...

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और यूएई के साथ एक त्रिकोणीय टी 20 सीरीज भी खेलेगा, जो 29 अगस्त से यूएई में शुरु होगी। फाइनल 7 सितंबर को होगा। इसके ठीक दो दिन बाद 9 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होगी। फाइनल 7 सितंबर को होगा इसके ठीक 2 दिन बाद 9 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होगी। इस सीरीज का उद्देश्य टीम कॉम्बिनेशन को परखना और अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन करना होगा।

अफगानिस्तान की संभावित टीम...

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, वफीउल्लाह तारखिल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मुजीब जादरान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुल्ला अहमदजई, बशीर अहमद।  

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।