मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

मुहर्रम में मातम हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया 3 की मौत रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जुलूस में शामिल थे करीब 200 लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हतनारा गांव में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में ताजिया आ गया। संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया और आगे चल रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

3 लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में मृतकों की पहचान रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर शुरुआती तौर पर दो मौतों की पुष्टि की गई थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. रविंद्र सोलंकी ने तीन लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की है।घायलों में अनास (16), मोइन शाह (35), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद, वहीद और इब्राहिम सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉ. रविंद्र सोलंकी के अनुसार तीनों मृतकों को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। एक शव मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्यूरी में रखा गया है, जबकि दो मृतकों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों को गंभीर विद्युत झटके लगे हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हादसे का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। कई लोग जमीन पर गिरे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग घायलों को बचाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि सुरक्षा इंतजाम और बिजली लाइन की निगरानी पहले से की गई होती तो हादसे को टाला जा सकता था।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रतलाम एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ताजिया के हाईटेंशन लाइन से टकराने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हादसा:घास काटने की मशीन में उतरा करंट, ग्रंथी मनजिंदर सिंह की गई जान 

राज्य

गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हादसा:घास काटने की मशीन में उतरा करंट, ग्रंथी मनजिंदर सिंह की गई जान 

पंजाब के फरीदकोट में गुरुद्वारा बाबा शहीद सिंह तप स्थान पर ग्रंथी मनजिंदर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।