कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

भीषण आग से कौशांबी में हड़कंप

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

कौशांबी में lpg टैंकर टोल प्लाजा से टकराया धमाके के बाद लगी भीषण आग 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर एक LPG गैस टैंकर बेकाबू होकर टोल बूथ से टकरा गया। टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ और फिर जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे में टोल प्लाजा के 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुल 7 लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

टक्कर के बाद गैस रिसाव, फिर हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार LPG टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार टैंकर डिवाइडर से टकराते हुए टोल प्लाजा की संरचना से जा भिड़ा।टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र में आग फैल गई। हादसे के समय मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक और कंडक्टर वाहन से कूद गए और सुरक्षित निकलने में सफल रहे। वहीं टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी आग की चपेट में आ गए।झुलसे हुए कर्मचारियों को सड़क किनारे तड़पते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

5 घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। दो लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

हादसे की सूचना मिलते ही जिले की सभी उपलब्ध फायर ब्रिगेड इकाइयों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने एहतियातन टोल प्लाजा और आसपास का क्षेत्र खाली कराया तथा ट्रैफिक रोक दिया।काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन को यातायात के लिए खोला गया और धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य किया गया।

संबंधित सामग्री

नैनीताल में लखनऊ के पर्यटकों ने नशे में मचाया हुड़दंग, गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

राज्य

नैनीताल में लखनऊ के पर्यटकों ने नशे में मचाया हुड़दंग, गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

लखनऊ से आए पर्यटकों ने नैनीताल में शराब के नशे में धुत होकर कई गाड़ियों को टक्कर मारी, एक महिला गंभीर रूप से घायल।

पूर्वी भारत में मानसून की तबाही: यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल की 438 सड़कें बंद

देश-विदेश

पूर्वी भारत में मानसून की तबाही: यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल की 438 सड़कें बंद

पूर्वी भारत में मानसून के कारण भारी बारिश और बाढ़ से यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड और हिमाचल में 438 सड़कें बंद हो गईं।

कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

राज्य

कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्रेम-प्रसंग के कारण 19 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी।

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

राज्य

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।