राजधानी में हाई अलर्ट:अब किराएदारों की जानकारी देना जरुरी

tenant-verification-mandatory-in-bhopal-security-orders

राजधानी में हाई अलर्ट:अब किराएदारों की जानकारी देना जरुरी

राजधानी में हाई अलर्टअब किराएदारों की जानकारी देना जरुरी

राजधानी की सुरक्षा को लेकर निषेधाज्ञा के दो आदेश जारी

दिल्ली बम धमाके और आगामी इज्तिमा को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के पास प्रस्ताव पहुंचा था। यह प्रस्ताव शहर में रहने वाले किराएदारों, पेइंग गेस्ट, धरना-प्रदर्शन, जुलूस और आंदोलनों से संबंधित था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने इन सभी बिंदुओं पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत अब बिना पुलिस की अनुमति और जानकारी में लाए कोई भी व्यक्ति न तो निवास कर सकता है और न ही कोई आंदोलन कर सकता है।

हर मकानमालिक को देनी होगी जानकारी

जानकारी के अनुसार, यह निर्णय राजधानी में अति विशिष्ट अतिथियों के आवागमन और बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि आतंकवादी और कट्टरपंथी संगठन भी शहर में सक्रिय हैं, इसलिए हर मकान मालिक को अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य के लिए किसी को नियुक्त कर रहा है, तो उसके संबंध में भी जानकारी संबंधित पुलिस थाने को देना आवश्यक होगा।

होटल, लॉज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू

यह आदेश होटल, लॉज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू रहेगा। इसी तरह, राजधानी में होने वाले आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों, पुतला दहन, आमसभा और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए पूर्व अनुमति लेना अब अनिवार्य होगा। इसके लिए यातायात पुलिस से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी ताकि सामान्य नागरिकों के आवागमन में बाधा न आए। यह आदेश सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को जारी कर दिया गया है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

राज्य

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।