Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: सुशासन तिहार के जरिये प्रशासन जनता के द्वार, C...

sushasan-tihar-chhattisgarh-2025-cm-sai-initiative

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: सुशासन तिहार के जरिये प्रशासन जनता के द्वार, CM साय ने बताया प्रभावी पहल

sushasan tihar chhattisgarh 2025 सुशासन तिहार के जरिये प्रशासन जनता के द्वार cm साय ने बताया प्रभावी पहल

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: खबर छग की राजधानी रायपुर से है जहां छग के मुखिया विष्णु देव साय ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रख सकती है और हमारी सरकार ने यह करके दिखाया भी है। बतादें कि गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया ने कहा कि सरकार जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुन रही है और उनका मौके पर ही समाधान कर रही है।

 विकास योजनाओं की बड़ी घोषणाएं

सीएम ने ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ रुपए की लागत से 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार की घोषणा की। साथ ही, 147 करोड़ की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और अधूरे पिपरछेड़ी जलाशय निर्माण को पूरा कराने का ऐलान किया। यह घोषणाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली हैं।

 मोदी गारंटियों को धरातल पर उतार रही है सरकार

[caption id="attachment_80840" align="alignnone" width="424"]Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:[/caption] सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार को डेढ़ साल पूरे होने को हैं और हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान स्वीकृत किए गए, और अब 13 मई को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख और आवास स्वीकृत होंगे। read more: बस्तर को मिली नई रफ्तार,रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी

 आवास प्लस प्लस सर्वे में भाग लेने की अपील

सीएम ने बताया कि आवास प्लस प्लस सर्वे की तिथि बढ़ा दी गई है और पात्रता नियमों में भी ढील दी गई है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस सर्वे में भाग लेने की अपील की और कहा कि यह गरीबों को छत देने की दिशा में एक अहम कदम है।

 कृषक और महिलाएं बनीं योजनाओं की लाभार्थी

[caption id="attachment_80841" align="alignnone" width="442"]Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:[/caption] छग के मुखिया ने बताया कि सरकार ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, साथ ही धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया गया। माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ चलाई जा रही है। ये योजनाएं सीधे तौर पर आमजन को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

 तीर्थ योजनाओं से वृद्धजनों को सम्मान

सरकार द्वारा शुरू की गई ‘रामलला दर्शन योजना’ और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के वृद्धजनों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह न सिर्फ एक सामाजिक पहल है, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक भी है।

 समाधान शिविर में मिली राहत, हितग्राहियों को मिला लाभ

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: समाधान शिविर में मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए। उन्होंने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से लंबित आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, चंदूलाल साहू, गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। read more: CM डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्या होता है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड?  

संबंधित सामग्री

खंडवा: ऑनलाइन जुए ने ली जवान की जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

राज्य

खंडवा: ऑनलाइन जुए ने ली जवान की जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

खंडवा में मध्यप्रदेश पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज के दबाव की बात सामने आई है।

बालोद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत

राज्य

बालोद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद में तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

बाइक सवार और कार के बीच टक्कर, 3 दोस्तों की मौत!

राज्य

बाइक सवार और कार के बीच टक्कर, 3 दोस्तों की मौत!

In Balod, Chhattisgarh, a severe crash between a high-speed car and a motorcycle resulted in the death of three friends.

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

राज्य

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

In Jabalpur, a woman was strangled to death by a young man, suspected to have also attempted sexual assault. The incident occurred at the suspect's home.

RR Vs GT IPL 2026: राजस्थान टीम और गुजरात टीम के बीच होगा मुकाबला

खेल

RR Vs GT IPL 2026: राजस्थान टीम और गुजरात टीम के बीच होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals (RR) and Gujarat Titans (GT) will play their 52nd match at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium.