खंडवा: ऑनलाइन जुए ने ली जवान की जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

MP Constable Suicide Over Online Gaming Debt

खंडवा: ऑनलाइन जुए ने ली जवान की जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

खंडवा में मध्यप्रदेश पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज के दबाव की बात सामने आई है।

खंडवा ऑनलाइन जुए ने ली जवान की जान 20 दिन पहले हुई थी सगाई

मध्यप्रदेश के खंडवा में तैनात एक युवा पुलिसकर्मी की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है। रीवा में पदस्थ कॉन्स्टेबल अनसिंह नरगावे ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत के कारण भारी कर्ज में डूब चुका था।

खंडवा में पेड़ से लटका मिला शव

मामला खंडवा के पदमनगर थाना क्षेत्र का है। इंदौर रोड स्थित किशोर कुमार समाधि स्थल के पास एक बबूल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला था।शव के पास मिले बैग में मध्यप्रदेश पुलिस का आईकार्ड मिला, जिसके बाद मृतक की पहचान बड़वानी जिले के राजपुर निवासी अनसिंह नरगावे के रूप में हुई। वह रीवा जिले के गढ़ थाने में पदस्थ था।

भाई से बोला था- घर आकर बात करूंगा

मृतक के चचेरे भाई दीवान नरगावे, जो खरगोन कोतवाली में कॉन्स्टेबल हैं, ने बताया कि 5 मई को अनसिंह रीवा से छुट्टी लेकर निकला था। जाने से पहले उसने फोन पर कहा था कि वह बहुत परेशान है।परिजनों ने उसे समझाकर घर आने को कहा था ताकि बैठकर बात की जा सके। लेकिन इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। बाद में कुछ देर के लिए फोन चालू हुआ तो उसकी लोकेशन भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर मिली।

आखिरी मैसेज में बोला- खंडवा आ गया हूं

परिवार लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा। गुरुवार शाम फोन कुछ देर के लिए चालू हुआ तो भाई ने मैसेज किए। काफी अनुरोध के बाद अनसिंह ने जवाब दिया कि वह खंडवा पहुंच गया है।इसके बाद उसने फिर मोबाइल बंद कर लिया। परिवार को लगा कि वह अब अपने इलाके के करीब है और सुरक्षित होगा। लेकिन रातभर तलाश के बाद सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज से टूट चुका था जवान

पदमनगर थाना प्रभारी जगदीश जमरे के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि अनसिंह ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत के कारण कर्ज में डूब गया था।बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी उधार पैसे लिए थे। कर्ज बढ़ने और तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

20 दिन पहले हुई थी सगाई

परिजनों ने बताया कि पिछले महीने ही अनसिंह की सगाई हुई थी। वह अपनी मंगेतर से नियमित बात करता था, लेकिन उसने कभी अपनी परेशानी जाहिर नहीं की।जब लगातार फोन बंद आने लगा तो सबसे पहले मंगेतर ने ही परिवार को इसकी जानकारी दी थी।

ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता खतरा

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले भी खंडवा जिले से जुड़े एक अन्य कॉन्स्टेबल ने ऑनलाइन गेमिंग के कारण आत्महत्या की थी।विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन जुआ और गेमिंग की लत युवाओं को आर्थिक और मानसिक संकट की ओर धकेल रही है। ऐसे मामलों में समय रहते परिवार और दोस्तों का सहयोग बेहद जरूरी माना जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

राज्य

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। तेज रफ्तार कार पलटकर मकान से टकराई, पुलिस जांच जारी।