प्रतीक यादव का निधन

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने किया अंतिम प्रणाम

समाजवादी पार्टी के प्रतीक यादव का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने किया अंतिम प्रणाम

प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक पंचतत्व में विलीन हो गए। पत्नी अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं। दोनों ने अपने पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

प्रतीक की अंतिम यात्रा

इससे पहले, प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा निकाली गई। हजारों समर्थक साथ-साथ चले और प्रतीक अमर रहे के नारे लगाए। शिवपाल के बेटे आदित्य ने प्रतीक के शव को कंधा दिया। लखनऊ में प्रतीक के घर से कुछ दूरी पर ही सपा ऑफिस है। शव को कुछ देर के लिए वहां जमीन पर रखा गया था। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को 5 बार जमीन पर रखा जाता है।

कार्डिएक अरेस्ट से मौत

प्रतीक यादव एनिमल लवर थे। शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली फोटो लगाई गई। इससे पहले, सुबह शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। शिवपाल और डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन किए। रात में पत्नी अपर्णा दोनों बेटियों के साथ प्रतीक के शव के पास बैठी रहीं। प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे निधन हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई। उनके शरीर पर 6 चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सेफ रखा गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

वरिष्ठ RSS प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

सिंगीतम श्रीनिवास राव, जिन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्मों का निर्देशन किया, का चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभवं जैन की मौत हो गई। पुलिस आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर