मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

मसूरी में स्वास्थ्य संकट

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

मसूरी में अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। किडनी रोगियों को देहरादून जाना पड़ता है, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है।

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन दी चेतावनी

मसूरी में स्वास्थ्य संकट |

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर देवभूमि जनकल्याण विकास एकता समिति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पिक्चर पैलेस चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर उप जिला चिकित्सालय का निर्माण तो किया गया, लेकिन अस्पताल में कई आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

परेशान मरीज

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण किडनी रोगियों को इलाज के लिए देहरादून जाना पड़ता है। कई मरीज गंभीर हालत और भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। उनका कहना है कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक या अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को देहरादून रेफर करना पड़ता है, जिससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती है।

जय प्रकाश राणा केंद्रीय अध्यक्ष देवभूमि जनकल्याण विकास एकता समिति

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मसूरी के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कई बार स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी प्रमुख विषय बनेगा।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

राज्य

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में 120 बेड वाले 'कैपिटल अस्पताल' का उद्घाटन किया, जिसे NABH से मान्यता प्राप्त है।

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

राज्य

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा के विवादित बयानों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का रायपुर में प्रदर्शन

राज्य

छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का रायपुर में प्रदर्शन

रायपुर में 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

जंतर-मंतर पर 27 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

राज्य

जंतर-मंतर पर 27 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और ट्रेड पॉलिसीज पर भी फोकस होगा।