मंदसौर में देर रात 1 होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दरवाजा खुलते ही भड़का विवाद
शामगढ़ निवासी 50 साल के जुल्फिकार अली पिता नियामत खान अपनी 38 साल की प्रेमिका, जो मंदसौर के समीप स्थित मुलतानपुरा की रहने वाली बताई जा रही है, उसके साथ नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख अपना आपा खो दिया और पति और उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।
बाल पकड़कर की पिटाई, नीचे तक घसीटा
बता दें कि पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ झूमा-झटकी करता नजर आया।घटना इतनी बिगड़ गई कि पत्नी पति की प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हए नीचे तक ले गई।
डायल-112 पहुंची
सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसके बाद जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बता दें कि मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची तो जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे। ऐसे में पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया।
जुल्फिकार प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुंचा था मंदसौर
बता दें कि जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करता है। गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वह मंदसौर आया था और होटल में कमरा लिया था। जानकारी तो यह भी है कि जुल्फिकार की प्रेमिका का उसके पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो चुका है और इस तलाक की वजह भी जुल्फिकार अली ही बताया जा रहे है।