अभ्युदय मध्यप्रदेश के रूप में मप्र का 70वां स्थापना दिवस

madhya-pradesh-70th-foundation-day

अभ्युदय मध्यप्रदेश के रूप में मप्र का 70वां स्थापना दिवस

अभ्युदय मध्यप्रदेश के रूप में मप्र का 70वां स्थापना दिवस

मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा

Madhya Pradesh 70th Foundation Day: मप्र का 70वां स्थापना दिवस अभ्युदय मध्यप्रदेश के रूप में मनाया जाएगा। यह मुख्य समारोह 1 से 3 नवंबर 2025 तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। यह प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा। मप्र के संस्कृति-पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे।

उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम

मंत्री लोधी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन उद्योग एवं रोजगार वर्ष की थीम पर केंद्रित है, जो राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। उनका कहना था कि अभ्युदय मध्यप्रदेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक साझा प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जा रहा है ताकि हर जिला इस उत्सव से जुड़ सके। सभी जिलों में समानांतर रूप से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कलाकार, स्कूल-कॉलेज और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Madhya Pradesh 70th Foundation Day: मुख्य समारोह में ये आकर्षण

मुख्य समारोह प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से शुरू होगा। समारोह के दूसरे दिन, 2 नवंबर को उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक समिति द्वारा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन किया जाएगा। इसके पश्चात् सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी, चंडीगढ़ अपनी सुगम संगीत प्रस्तुति देंगे। अंतिम दिन महानाट्य मंचन के बाद सुश्री स्नेहा शंकर, मुंबई की सुगम संगीत प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन होगा।

ड्रोन शो और सांगीतिक कार्यक्रम

समारोह का शुभारंभ 2000 ड्रोन के भव्य शो से होगा, जो विरासत से विकास को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसके बाद 500 से अधिक कलाकारों की विश्ववंद-श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा की समवेत प्रस्तुति होगी। अंत में, सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और उनका ग्रुप, मुंबई द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

संबंधित सामग्री

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

राज्य

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।