कूनो नेशनल पार्कः मादा चीता आशा बनी मां, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

kuno-national-park-med-cheetah-asha-becomes-a-mother

कूनो नेशनल पार्कः मादा चीता आशा बनी मां, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

कूनो नेशनल पार्कः मादा चीता आशा बनी मां सीएम डॉ मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां मादा चीता 'आशा' मां बनी हैं. उन्होंने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी कूनों प्रबंधन ने एक वीडियो जारी कर की. जिसमें मादा चीता अपने शावकों को दुलारती नजर आ रही हैं. नए मेहमानों के आने बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है. इनमें से 24 चीतों का जन्म भारत में हुआ है.

[caption id="attachment_132934" align="alignnone" width="654"]मादा चीता आशा बनी मां, सीएम मोहन यादव ने जताया गर्व मादा चीता आशा बनी मां, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया गर्व[/caption]

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

Kuno National Park: मादा चीता 'आशा' के पांच शावकों को जन्म देने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया और लिखा 'कि कूनो ने गर्व के एक अभूतपूर्व क्षण का अनुभव किया है क्योंकि आशा ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा को और अधिक मजबूती मिली है।इसके साथ ही, भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और चीतों की कुल आबादी 35 तक पहुँच गई है।यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के अथक समर्पण को दर्शाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र (एपिसेंटर) के रूप में उभर रहा है'

40 महीने पहले  शुरू हुआ था चीतों को बसाने का सिलसिला

बता दें की 40 महीने पहले देश में चीतों को बसाने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता जा रहा है. 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों के साथ शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे. बता दें की उन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. इससे पहले 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे.

Also Read-उज्जैन में बनेगा MP का वनतारा, CM मोहन ने कहा- दो जगहों पर जू सफारी और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर की तैयारी

28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते

Kuno National Park:वहीं पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आने वाली 28 फरवरी को 8 चीते लाने की बात कही थी. अब आज मादा चीता द्वारा दिए गए पांच शावकों को जन्म ने वाइल्ड लाइफ लवर्स की इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं.

संबंधित सामग्री

रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

राज्य

रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

रायपुर के हटकेश्वर नाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान दिवस मनाया गया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, CM धामी बोले - हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

राज्य

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, CM धामी बोले - हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में CM धामी ने भारतीय सेना की ताकत और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को 13 मई को मिलेगी 36वीं किस्त,CM डॉ यादव करेंगे किस्त जारी

राज्य

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को 13 मई को मिलेगी 36वीं किस्त,CM डॉ यादव करेंगे किस्त जारी

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों के खातों में 13 मई को 36वीं किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।