सोमनाथ स्वाभिमान दिवस मनाया गया

रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

रायपुर के हटकेश्वर नाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान दिवस मनाया गया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।

रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

रायपुर में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान दिवसराजधानी रायपुर के महादेवघाट स्थित प्राचीन हटकेश्वर नाथ मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने महादेवघाट पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।यह आयोजन गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार पूर्ण होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महादेवघाट में बैठकर सोमनाथ मंदिर से हो रहे भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हुआ था।

कई बार विदेशी आक्रमण

उन्होंने इतिहास का स्मरण करते हुए बताया कि सोमनाथ मंदिर पर कई बार विदेशी आक्रमण हुए, लेकिन मंदिर की आस्था कभी डगमगाई नहीं। महमूद गजनवी के आक्रमण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय मंदिर के पुजारियों ने अपनी जान की आहुति दे दी, पर मंदिर की रक्षा की। सीएम साय ने कहा कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। यह मंदिर मात्र धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है।

खुशहाली की कामना कर रहे

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सलाह के बावजूद वे वहां पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

रामलला भव्य मंदिर में विराजमान

आज सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा और गौरव मिल रहा है। लोग गर्व से स्वयं को सनातनी कह रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। प्रदेश में शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं।सीएम विष्णु देव साय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर सनातन संस्कृति को और मजबूत बनाएं।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर