हिमंता बिस्वा सरमा फिर से असम CM

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कई बीजेपी और NDA नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

हिमंता बिस्वा सरमा फिर से असम CM

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने शपथ ग्रहण की। इसी के साथ हिमंता 2.O का आगाज हो गया है। कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत MP के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, UP के CM योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के CM और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। 

CM डॉ. यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम दौरे पर रहे। वे गुवाहाटी में आयोजित मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें हेमंत सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद CM डॉ मोहन यादव ने CM हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की और बधाई दी। 

सबका साथ, सबका विश्वास

बता दे हिमंता सरमा के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज इतिहास रचा जा रहा है, क्योंकि जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन और 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की विचारधारा ने इस यात्रा को दिशा दी है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर