Naxalite Marriage Story: पूर्व नक्सलियों ने थामा एक दूजे का हाथ, थाने में वैदिक ...

ex-naxals-marriage-kanker-pakhanjur-love-peace-rehabilitation

Naxalite Marriage Story: पूर्व नक्सलियों ने थामा एक दूजे का हाथ, थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिए सात फेरे

naxalite marriage story पूर्व नक्सलियों ने थामा एक दूजे का हाथ थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिए सात फेरे

ex naxals love marriage kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो न केवल समाज को प्रेरित करती है, बल्कि यह दिखाती है कि शांति और प्रेम की राह कभी भी अपनाई जा सकती है। पखांजुर थाना परिसर में दो पूर्व नक्सलियों ने हथियार छोड़कर विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक दूजे को वरमाला पहनाई।

थाना परिसर बना शादी का मंडप

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई है, जिसमें हथियार छोड़ चुके दो पूर्व नक्सली शादी के बंधन में बंधे नजर आए हैं. तस्वीर कांकेर जिले पखांजुर की है, जो किसी को भी आकर्षित कर सकती है. शादी के जोड़े में पूर्व नक्सलियों के चेहरों पर सजी मुस्कान उनके लिए प्रेरणा हैं, जो अभी भी भटके हुए हैं. Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

हथियार छोड़े, जीवन साथी को थामा: ex naxals love marriage kanker

गौरतलब है कभी हथियार थामकर जंगलों में घूमने वाले दोनों पूर्व नक्सली हाथों में मेहंदी लगाए एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है. नक्सली संगठनों के बहकावे में कभी खून-खराबा करने वाले पूर्व नक्सली अब अपनी नई जिंदगी बसाने की ओर बढ़ चले हैं, जिसका उनका साथ छत्तीसगढ़ सरकार और उनकी पुनर्वास नीति ने दिया है.

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह: ex naxals love marriage kanker

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले पखांजुर थाना क्षेत्र में मुख्यधारा में लौट चुके दोनों पूर्व नक्सलियों का विवाह संपन्न हुआ. शांति और प्रेम के रास्ते पर निकले दोनों पूर्व नक्सली क्रमशः सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ निभाने का वादा किया है.

ex naxals love marriage kanker: आत्मसमर्पण से लेकर प्रेम तक का सफर

साल 2014 में नक्सल संगठन से जुड़े दूल्हा बने सागर हिरदो ने पखांजुर पुलिस के सामने दिसम्बर 2024 को आत्मसमपर्ण कर किया, जबकि दुल्हन बनीं सचिला मांडवी साल 2020 में नक्सल संगठन से जुड़ी और 2024 को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था.

ex naxals love marriage kanker: पुलिस बल का हिस्सा बनते ही जुड़ा रिश्ता

नक्सली संगठन का साथ छोड़कर आत्म-समर्पण करने वाले दोनों बाद में पुलिस बल का हिस्सा बन गए और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और दोनों विवाह करने का फैसला कर लिया. दो पूर्व नक्सलियों का विवाह संदेश देता है कि शांति, विश्वास, पुनर्वास, प्रेम, सम्मान, परिवर्तन और नई शुरुआत के लिए समाज आगे खड़ा है. Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

राज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।