Water Park Safety Tips: अगर आप भी वॉटर पार्क जाने का बना रहें हैं प्लान, पढ़ ले ये खबर

सुरक्षित वॉटर पार्क मजा

Water Park Safety Tips: अगर आप भी वॉटर पार्क जाने का बना रहें हैं प्लान, पढ़ ले ये खबर

गर्मियों में वॉटर पार्क मजा सुरक्षित रूप से उठाने के लिए स्किन केयर, खानपान सावधानियां, और उपयुक्त कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

water park safety tips अगर आप भी वॉटर पार्क जाने का बना रहें हैं प्लान पढ़ ले ये खबर

अगर आप भी वॉटर पार्क जाने का बना रहें हैं प्लान, पढ़ ले ये खबर |

Water Park Safety Tips: अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग ठंडी जगहों में घूमने जाने का प्लान करते है। इस समय ही बच्चो की छुट्टिया भी हो जाती है। तो ऐसे में समर वेकेशन में कुछ लोग पहाड़ों की वादियों में जाते हैं तो कुछ लोग 'वॉटर पार्क' जाना पसंद करते हैं। वॉटर पार्क न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी फुल-ऑन एंटरटेनमेंट और गर्मी से राहत पाने का बेस्ट स्पॉट है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस पानी में आप घंटों मस्ती करते हैं, वह आपके लिए स्किन इंफेक्शन और गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है? अगर आप भी इस गर्मी वॉटर पार्क जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें।

स्विमिंग पूल में जाने से पहले और आने के बाद लें शॉवर 

पूल में उतरने से पहले एक बार सादे पानी से शॉवर जरूर लेना चाहिए। इससे आपके शरीर पर मौजूद पसीना और धूल साफ हो जाती है, जिससे पूल का पानी कम दूषित होता है। पूल से बाहर निकलने के तुरंत बाद एंटी-बैक्टीरियल साबुन और शैंपू से नहाना जरुरी है। यह आपकी त्वचा पर चिपके हुए क्लोरीन और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

पूल के पानी से बचें 

मस्ती-मजाक में या स्लाइड्स से उतरते वक्त अक्सर पानी हमारे मुंह में चला जाता है। वॉटर पार्क के पानी में भारी मात्रा में केमिकल्स और कीटाणु हो सकते हैं। 

इसे निगलने से पेट में इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों को विशेष रूप से समझाएं कि खेलते समय अपना मुंह बंद रखें।

आंखों और कानों का रखें खास ख्याल

पूल के पानी को साफ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला क्लोरीन आंखों के लिए काफी सख्त हो सकता है। बिना गॉगल्स (Swimming Goggles) के पानी में जाने से आंखों में लालिमा, खुजली और 'कंजंक्टिवाइटिस' का खतरा हो सकता है।

कानों में पानी जाने से 'स्विमर्स ईयर'  नाम का इंफेक्शन हो सकता है, जो बेहद दर्दनाक होता है। इससे बचने के लिए अच्छे क्वालिटी के इयरप्लग्स का इस्तेमाल करें।

कपड़ों का सही चुनाव 

फैशन से ज्यादा सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान दें। हमेशा सिंथेटिक या नायलॉन फैब्रिक वाले कपड़े ही पहनें। सूती कपड़े पानी सोखकर भारी हो जाते हैं, जिससे स्लाइड्स पर चोट लगने का डर रहता है।

गीले सूती कपड़े देर तक शरीर पर रहने से फंगल इंफेक्शन और स्किन रैशेज का कारण बनते हैं।

सनस्क्रीन और स्किन केयर

पानी में रहने के दौरान हमें धूप की तपिश महसूस नहीं होती, लेकिन पानी सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे 'सनबर्न' का खतरा दोगुना हो जाता है।

पानी में उतरने से कम से कम 20 मिनट पहले एक अच्छी क्वालिटी वाली वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

फूड सेफ्टी और फर्स्ट एड

वॉटर पार्क के अंदर मिलने वाला खाना अक्सर ओपन एरिया में होता है। कोशिश करें कि हल्का और ताजा भोजन ही करें। भारी और तला-भुना खाना खाकर तुरंत स्लाइड्स पर जाने से जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा, अपने साथ एक छोटी फर्स्ट एड किट (बैंड-एड, एंटीसेप्टिक क्रीम) जरूर रखें, क्योंकि फिसलने से छोटी-मोटी खरोंच आना आम बात है।


 

प्रमुख खबरें