मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

इन्दौर-पीथमपुर एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मई को इन्दौर में इस परियोजना के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे। यह पहल प्रदेश में अधोसंरचना, उद्योग और शहरी विकास को एकीकृत रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित करती है। मध्यप्रदेश को सुदृढ़ औद्योगिक आधार और आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (IPEC) महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कॉरिडोर के स्वरूप, संभावनाओं और क्षेत्रीय प्रभावों को दिखाया जाएगा।

यह कॉरिडोर इन्दौर एयरपोर्ट के समीप स्थित सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ते हुए एक सुव्यवस्थित औद्योगिक धुरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से न केवल औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स, परिवहन और बाजार तक पहुंच भी अधिक प्रभावी बनेगी। यह परियोजना इन्दौर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स को एकीकृत कर निवेश के लिए एक संगठित और सक्षम वातावरण तैयार करेगी।

इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से पीथमपुर निवेश क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एकीकृत कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इससे उत्पादन और वितरण तंत्र अधिक प्रभावी बनेगा और उद्योगों के लिए संचालन की प्रक्रिया सरल होगी। यह परियोजना प्रदेश में निवेश प्रवाह को सुदृढ़ करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

- परियोजना के अंतर्गत सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक लगभग 20.28 किलोमीटर लंबाई का मार्ग विकसित किया जा रहा है।

- लगभग 1316 हेक्टेयर क्षेत्र में नियोजित विकास का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए कुल 2360 करोड़ रु. की लागत निर्धारित की गई है।

- अधोसंरचना के तहत 75 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क तथा उसके दोनों ओर विकसित होने वाला बफर ज़ोन इस कॉरिडोर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार योग्य बनाएगा।

- यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 और राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के बीच प्रभावी कनेक्टिविटी स्थापित करते हुए औद्योगिक परिवहन को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाएगा। साथ ही, यह परियोजना इन्दौर क्षेत्र में संतुलित शहरीकरण और अधोसंरचना आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

संबंधित सामग्री

जंगल में दौड़ने को तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे अब MP को

राज्य

जंगल में दौड़ने को तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे अब MP को 'वाइल्डलाइफ लीडर' बना रहे सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में नए अभ्यारण्य और कॉरिडोर विकसित किए गए हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

इंदौर में सजा ‘मालवा उत्सव’: कार्यक्रम में पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बोले- “संस्कृति संरक्षण ही हमारी पहचान”

राज्य

इंदौर में सजा ‘मालवा उत्सव’: कार्यक्रम में पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, बोले- “संस्कृति संरक्षण ही हमारी पहचान”

इंदौर में आयोजित मालवा उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उत्सव ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा दिया।

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

राज्य

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के निलंबन और चक्काजाम के बाद यातायात प्रभावित हुआ।

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

राज्य

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है और अस्थाई रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज में चलेगा।

CM डॉ यादव ने किया इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन,अगले पांच सालों में होगा 20 हजार करोड़ का निवेश

राज्य

CM डॉ यादव ने किया इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन,अगले पांच सालों में होगा 20 हजार करोड़ का निवेश

इंदौर और पीथमपुर के बीच नया इकोनॉमिक कॉरिडोर बनेगा जिसमें आईटी, फिनटेक और ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। इससे एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।