UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

CM योगी ने महिला जवानों को सलामी दी

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

up पुलिस को मिले 60244 नए सिपाही cm योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

UP पुलिस को आज से 60,244 नए सिपाही |

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में परेड के दौरान महिला जवानों की सलामी ली। इससे पहले CM योगी ने परेड का निरीक्षण किया था। सीएम योगी ने कॉन्स्टेबल नेहा यादव को बेस्ट कैडेट का खिताब दिया। 

60,244 नए सिपाही

UP पुलिस को आज से 60,244 नए सिपाही मिल गए हैं। प्रदेशभर के 112 ट्रेनिंग सेंटरों पर पासिंग आउट परेड के बाद ये ड्यूटी जॉइन करेंगे। सीएम योगी ने कहा- यूनिफॉर्म की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन होता है। प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, उतना कम बाद में खून बहाने की नौबत आएगी। बेटियों ने जिस अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया है, वह सराहनीय है।

‘पुलिस का मनोबल बढ़ा’

CM योगी ने कहा- थ्री-नॉट-थ्री के बजाय सिपाहियों को इंसास राइफल से प्रशिक्षण दिया गया। मुझसे कहा गया कि दीक्षांत परेड में बेटियां हिस्सा ले रही हैं। तब मैंने कहा कि जहां बेटियां होंगी, मैं वहां जरूर जाऊंगा। आज राज्य में माफिया राज समाप्त हो चुका है। गुंडा टैक्स और वसूली पर भी रोक लगी है। अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ है। पुलिस का मनोबल बढ़ा है। पहले न बेटियां सुरक्षित थीं, न ही व्यापारी। 

नागरिकों के प्रति संवेदनशील 

CM योगी ने कहा- अब आप फील्ड ड्यूटी पर जाएंगे। अपराधियों के लिए जितना कठीन हों, नागरिकों के प्रति उतना ही संवेदनशील होना चाहिए। आपने Training ली है। उम्मीद है कि आप UP पुलिस की गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा- 2017 की तुलना में पुलिस का बजट 3 गुना बढ़ाया गया है। 2019–2020 से लगातार महिला सुरक्षा पर काम किए जा रहे हैं। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। पीएसी की 3 महिला बटालियन भी दी गई हैं।

संबंधित सामग्री

रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले, घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन

खेल

रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले, घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन

Indian wrestler Vinesh Phogat has been banned from domestic competitions until June 26 due to allegations of indiscipline and anti-doping rule violations.

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

राज्य

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

In Lucknow's Aliganj sector, lawyer Shailendra Pratap Singh, aged 40, fatally shot himself with his licensed pistol following a dispute with his wife.

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

देश-विदेश

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में फंस गई और लखनऊ में सुरक्षित उतरी। पायलट और राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

राज्य

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath increased salaries for 1.43 lakh educators in Gorakhpur and inaugurated 71 development projects.