सीएम यादव संबोधित किया सामूहिक विवाह

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

सनातन धर्म के सभी 16 संस्कारों में पानी ग्रहण संस्कार सर्वश्रेष्ठ है। विवाह संस्कार से बेटियों को नया घर, नए माता-पिता और परिवार मिलता है। बेटियां भगवान का अवतार होती हैं। उनके माध्यम से दो परिवार एक दूसरे से जुड़ते हैं।'यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत

सीएम डॉ. यादव 26 अप्रैल को राजस्थान के कोटा में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह विवाह सम्मेलन ग्राम रींछी में मुल्की पंचायत यदुवंशी अहिरान एवं यदुवंशी मुल्की अहीर समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। यह संस्था का 38वां सामूहिक विवाह सम्मेलन था। कार्यक्रम से पहले आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रामगंज मंडी के पास स्थित प्राचीन मंदिर के विकास में पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने पराक्रम और पुरुषार्थ से अपने जीवन के साथ संपूर्ण जगत को धन्य किया। भगवान श्री कृष्ण ने जीवन में तमाम कष्टों के बीच सदैव धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। राज्य सरकारों की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलनों को मिल रहा प्रोत्साहन प्रशंसनीय है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बेटे का विवाह एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया है। 

कुंभ के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज शादी विवाह में दिखावा न करते हुए फिजूल खर्ची पर लगाम लगाए। अनावश्यक खर्च न करते हुए, कर्ज न लेकर सादगी से विवाह आयोजनों को संपन्न किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उज्जैन में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए आमंत्रण भी दिया। 

नदी जोड़ो परियोजना खोलेगी समृद्धि के द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्वती-काली सिंध चंबल नदी परियोजना के माध्यम से दोनों राज्यों में परस्पर संबंध बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा है यह कार्य राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए समृद्धि का द्वार खोलेगा। मध्यप्रदेश तो नदियों का मायका है। हमें सदैव सहयोगी होना चाहिए। राज्य सरकार भव्य सिंहस्थ आयोजन की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्री कृष्ण से जुड़े सभी धर्म स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने रामगंज मंडी के पास स्थित प्राचीन मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की भी घोषणा की।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर