चार धाम यात्रा और अतिक्रमण हटाओ अभियान

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद प्रशासन को बाजार में अतिक्रमण हटाने की याद आई है। देर से ही सही अतिक्रमण पर प्रशासन ने करवाई तो की है, लेकिन यह कार्रवाई केवल सड़कों पर ठेली रेहड़ी लगाने वालों पर हुई है। नगर निगम कार्यालय से लाव लश्कर के साथ सड़क पर उतरी नगर निगम, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने बस अड्डा रोड से चंद्रभागा पुल होते हुए लाजपत राय रोड, मुखर्जी रोड और घाट चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 

कार्रवाई एकपक्षीय

मगर अतिक्रमण हटाने के दौरान यह कार्रवाई एक पक्षीय नजर आई। सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। जबकि नाली के ऊपर पसरे अतिक्रमण पर भी कोई एक्शन नहीं हुआ। करीब 3 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान ठेली रेहड़ी लगाने वालों में खलबली मची रही। 

श्रद्धालुओं को न हो दिक्कत

नगर निगम की टीम ने कई स्थानों से सामान भी जप्त किया। प्रशासन का दावा है कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं को पैदल चलने में दिक्कत ना हो इसके लिए कार्रवाई की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी। जिन स्थानों पर कार्रवाई नहीं हुई है वहां पर जल्दी ही एक्शन होगा। तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

दिल्ली से CM धामी ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दिल्ली से CM धामी ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो गया, और पंजीकरण अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुईं। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाया।

सागर मध्य प्रदेश में जहरीली शराब कांड के बाद गांव-गांव मुनादी, कोटवार का अंदाज वायरल

सागर मध्य प्रदेश में जहरीली शराब कांड के बाद गांव-गांव मुनादी, कोटवार का अंदाज वायरल

मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुईं। प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया और कई गिरफ्तारियां की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर