Caste Census Madhya Pradesh: जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान, MP में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

caste-census-madhya-pradesh-bjp-congress-clash

Caste Census Madhya Pradesh: जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान, MP में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

caste census madhya pradesh जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान mp में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Caste Census Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज़ हो गई है।  बतादें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'फूट डालो और शासन करो' कांग्रेस की पुरानी रणनीति रही है। जातिगत जनगणना की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है, कांग्रेस इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक चालें चल रही है।

'हम करते हैं सृजन, कांग्रेस करती है विसर्जन'

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास कार्यों में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस के पास कोई ठोस विजन नहीं है। “जब उनके नेता आते हैं, तो सृजन नहीं, विसर्जन करके चले जाते हैं,” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की प्रक्रिया मोदी सरकार में शुरू की जा रही है।

read more:  ‘भ्रष्टाचार समाप्त करना हमारा संकल्प’ CM धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

 कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने वीडी शर्मा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि बीजेपी सिर्फ भाषणबाज़ी करती है, जबकि जातिगत जनगणना का मुद्दा सबसे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस ने उठाया था। अब जब सरकार को दबाव में आकर काम करना पड़ रहा है, तो इसका श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है।

 चुनावी रणनीति या सामाजिक सुधार?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जातीय जनगणना का मुद्दा आने वाले चुनावों में एक अहम मोड़ ले सकता है। दोनों ही प्रमुख दल इस विषय पर अपनी-अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह कदम वास्तव में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देगा या फिर यह एक राजनीतिक हथियार बनकर रह जाएगा?

आगे क्या?

Caste Census Madhya Pradesh: जातिगत जनगणना पर बहस अब संसद से लेकर सड़क तक पहुंच चुकी है। आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गरमाएगा। जहां एक ओर बीजेपी इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। अब देखना यह होगा कि जनगणना के वास्तविक नतीजे क्या होंगे और उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा।

read more: बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद 

 

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्य

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

राज्य

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राज्य

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।