भोपाल में तनावपूर्ण प्रदर्शन

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश के भोपाल में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने धारा 144 लागू की, कई इलाकों में तनाव।

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर आया.इस दौरान जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई. जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दी, जबकि कुछ संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भोपाल बंद की चेतावनी दी है. बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव भी हो गया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गया और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

युवक से पिटाई का मामला

राजधानी भोपाल में 10 मई को हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने एक होटल में ठहरे युवक और युवती को पकड़ लिया था. आरोप है कि मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोता गया और उसे अर्धनग्न कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इससे पहले आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया. यह घटना गौतम नगर इलाके स्थित 1 होटल की बताई जा रही है. वहीं युवती ने कहा था कि, वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में 5 साल से रह रही है.

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

इसी घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोग काजियात में एकत्र हुए. शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भी मुस्लिम समाज को संबोधित किया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ रासुका लगाने की मांग की.

प्रदर्शन स्थल पहुंचे विधायक आरिफ मसूद

देर रात को हमीदिया अस्पताल और इमामी गेट क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. मौके पर विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई. 

पुलिस पर पथराव का आरोप

पथराव में तलैया थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे भी टूट गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को वहां से हटाया. एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए घोषणा की कि पुराने शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर