भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

भारत में मौसम की अस्थिरता

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

पिछले 24 घंटे में भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी, आंधी और बारिश देखी गई। उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश से मौतें भी हुई हैं।

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव |

देश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि, कई जगहों पर आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया।

आंधी-बारिश से मौत

इधर, उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। वहीं, बिहार में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पटना में आंधी से दीवार गरिने से 2 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ भी गिर गए। उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार को ओले गिरे।

दिल्ली में ओले

वहीं दिल्ली में गुरुवार को दोपहर बाद ओले गिरे। वहीं राजस्थान के कई जिलों में बारिश जारी है। उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। यूपी का बांदा तीसरे दिन 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। राजस्थान-मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। MP में भोपाल और सीधी सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43°C से ज्यादा रहा। लेकिन शआम 4 बजे के करीब भोपाल समेत कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। 

हेलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक 

मिजोरम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद रहे। खराब मौसम के चलते केदारनाथ, फाटा, सोनप्रयाग, सर्सी और गुप्तकाशी में हेलीकॉप्टर सेवाएं रोक दी गईं हैं। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा रेड अलर्ट पर हैं।

कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव

दरअसल, कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर से पूर्व तक फैली ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, ये तीनों मिलकर अस्थिर मौसम बना रहे हैं। जिन इलाकों तक नमी नहीं पहुंच रही, वहां जमीन बेहद गर्म होने से लू चल रही है। मौसम के ऐसे हालात पूरी तरह असामान्य नहीं हैं। अप्रैल-मई में प्री-मानसून शुरू होता हैं। पर इस बार कई सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। इसी कारण मौसम का असर ज्यादा तेज दिख रहा है।

संबंधित सामग्री

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।

समाजवादी पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार, संगठन के अंदर बेहतर तालमेल पर ध्यान

राज्य

समाजवादी पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार, संगठन के अंदर बेहतर तालमेल पर ध्यान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने चुनावी रणनीति को अधिक सुनियोजित बनाने के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के बाद ही रैलियों का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

उत्तरप्रदेश का ऐसा मंदिर, जहां बिना दर्शन किए लोग नहीं करते शादी!

सनातन

उत्तरप्रदेश का ऐसा मंदिर, जहां बिना दर्शन किए लोग नहीं करते शादी!

The Kariyabajhna Baba Temple in Sultanpur, Uttar Pradesh, is a unique center of faith with traditions that challenge the modern era.

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

राज्य

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद जारी नोटिफिकेशन ने सवाल उठाए हैं कि क्या उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया है।

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

राज्य

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

योगी कैबिनेट में दूसरी बार विस्तार किया गया, जिसमें 2 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री शामिल हुए। नए मंत्रिमंडल में विविध सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व है।