बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

सुधर रही बस्तर की सेहत, साय सरकार लेकर आई बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति |

भारतीय संस्कृति का शाश्वत मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया” एक आदर्श वाक्य होने के साथ ही साथ यह 1 जनकल्याणकारी शासन का मूल उद्देश्य भी बन गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 ऐतिहासिक पहल के साथ इस भावना को साकार कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई मे बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है, जिसके साथ ही लाखों बस्तरिया के जीवन में आशा, विश्वास और बेहतर भविष्य के नए द्वार खुलने लगे हैं।

बस्तर मे चुनौतियों पर सवार होकर आ रही संभावनाएं

नक्सलवाद के लाल आतंक से दूर आज बस्तर विकास की नई कहानी लिख रहा है। सालों तक बस्तर के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझते रहे। सीएम विष्णु देव साय का यह संकल्प कि “बस्तर के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं सुलभता के साथ पहुंचाई जाएंगी वह भी पूरी तरह निःशुल्क” आज फलीभूत होता नज़र आ रहा है।

“मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान”  दे रहा जीवनदान

बता दें कि परिवर्तन की एक मज़बूत आधारशिला बन रही है “मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान” इसके अंतर्गत बस्तर के सभी सात जिलों के नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस अभियान की कुछ विशेषताओं ने इसे सर्वोपरि रखा है। घर-घर सर्वे के तहत मेडिकल टीमें गांव-गांव, टोला-पारा तक पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने के लिए राज्य में सभी का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनाया जा रहा है। बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही करके गंभीर स्थिति से बचाव किया जा रहा है। 

“अटल आरोग्य लैब” बन रही आधुनिक जांच की नई पहचान

सुकमा जिला चिकित्सालय से शुरू हुए “अटल आरोग्य लैब” अब पूरे बस्तर को प्रेरणा दे रहा। इस लैब मे 133 प्रकार की पैथोलॉजी जांच पूरी तरह मुफ्त कराई जा रही है। “अटल आरोग्य लैब” की सुविधा अब तक 1,046 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लागू की जा चुकी है।

डिजिटल हेल्थ सिस्टम से खुल रहा राहतों का ख़ज़ाना

डिजिटल हेल्थ सिस्टम “अटल आरोग्य लैब”अभियान की सबसे आधुनिक और प्रभावी विशेषता है। इसमे जांच रिपोर्ट सीधे मरीजों के व्हाट्सअप और SMS पर भेज दी जाती है। 

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

21 जून को छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

राज्य

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

राज्य

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।