अमित शाह का बस्तर दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में नया जन सुविधा केंद्र खोला, जहाँ आम जन को विविध सेवाएँ मिलेंगी और स्थानीय महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। यह सुरक्षा कैंप अभी तक सुरक्षाबल के जवानों के लिए थे। लेकिन अब यहां आम लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जन सुविधा कैंपों में आंगनबाड़ी, प्राथमिक शाला, हेल्थ समेत कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। यहां विकास, प्रशासनिक पहुंच और आधुनिक सुविधाओं का नया ढांचा तैयार किया जाएगा।

गृहमंत्री शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है। समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रुपये तक आय अर्जित कर सकेंगी। 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सेवा सेतु केंद्र भी पहुंचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था।गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई-केवाईसी करा लिया है।

सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधाएं होगी उपलब्ध

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे। इस केंद्र में जन्म, आय, जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाए जा सकेंगे। इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की। यहां पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी, साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर