Indore: आंखों के सामने कुंड में डूबता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो, साथियों न...

youth-drowns-in-kund-while-bystanders-record-video

Indore: आंखों के सामने कुंड में डूबता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो, साथियों ने कोशिश की, पर बचा नहीं पाए

indore आंखों के सामने कुंड में डूबता रहा युवक लोग बनाते रहे वीडियो  साथियों ने कोशिश की पर बचा नहीं पाए

इंदौर के पास सिमरोल क्षेत्र में एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. इस दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास ही मौजूद कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे, जबकि पानी में उतरे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

दोस्तों के साथ आया था घूमने

खजराना का रहने वाला मोहसिन अपने चार दोस्तों अनवर खान, वाहिद खान, हबीब और अन्य के साथ सिमरोल इलाके में स्थित रोशिया बाबा दरगाह के पास बने कुंड में गया था। उसे तैरना नहीं आता था, इसके बाद भी मोहसिन गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों की मदद से मोहसिन को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वीडियो बनाते रहे लोग

वीडियो बनाते रहे, समय पर नहीं मिली मदद जब मोहसिन डूब रहा था, उसी दौरान वहां मौजूद पार्टी मनाने आए कुछ लड़कों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वे उसे बचाने के लिए आवाज तो लगाते रहे, लेकिन किसी ने तुरंत मदद नहीं की। मोहसिन के साथ पानी में उतरे दोस्त भी उसे अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखते रहे।वहीं, घटना के वीडियो में कुछ ग्रामीण यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पहले ही सभी को मना किया था कि गहरे पानी में न जाएं, डूबने का खतरा है। फिर भी किसी की बात नहीं मानी और गहराई में चले गए।

घर से झूठ बोलकर निकला था मोहसिन

घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था मोहसिन स्क्रैप का काम करता था। भाई इमरान ने बताया कि मोहसिन घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिवार को यह नहीं पता था कि वह दोस्तों के साथ घूमने और नहाने चला जाएगा।

तीन बिटियों के सर से उठा साया

तीन बेटियां, सबसे छोटी बेटी दो साल की है मोहसिन के चार भाई और दो बहनें हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 9 साल की है। एक सात और सबसे छोटी 2 साल की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

देश-विदेश

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग लगी, जिससे 15 लोग झुलस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

राज्य

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पहले राम भक्ति का विरोध करते थे, अब राम के नाम का सहारा ले रहे हैं।

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

सनातन

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil Lahri, known for his role as Lakshman in Ramanand Sagar's 'Ramayan', has openly criticized the recent theft at the Ram Mandir, calling it disgraceful and a betrayal of devotees' trust.

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

राज्य

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड में 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

राज्य

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने बिजली की कमी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कम से कम 16 घंटे बिजली की मांग की।